Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के बढ़ते …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के बढ़ते …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
2

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति के चलते उत्तर प्रदेश के जो लोग बाहरी राज्यों में हैं, उन्हें चिंता करने की कोई भी जरूरत नहीं है। हमारी सरकार ने उनकी मदद के लिए वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की टीम गठित कर दी है जो 24 घंटे हर सुविधा के लिए कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के सीएम को किया फोन, कहा यूपी के नागरिकों को कोई असुविधा न हो मुख्यमंत्री योगी ने 12 राज्यों के लिए नोडल अफसर तैनात किए, जो संबंधित राज्यों के अधिकारियों से को-आर्डिनेट कर यूपी के नागरिकों को दिलाएंगे सभी सुविधाएं लॉकडाउन की स्थिति के चलते उत्तर प्रदेश के जो लोग बाहरी राज्यों में हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, कर्नाटक, पंजाब, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली के लिए नोडल अफसर तैनात चीफ सैक्रेटरी राजेंद्र कुमार तिवारी ने कई राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखा, कहा – यूपी के निवासियों को पूरी सुविधा मुहैया करवाई जाए मुख्यमंत्री योगी ने की अपील, कहा – जो जहां हैं

वहीं रहें, इसमें सभी की भलाई है यूपी सरकार उसका पूरा खर्चा उठाने को तैयार है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश की 23 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाकडाउन की अपील को पूरी प्रतिबद्धता से सफल बनाने में जुटी है। क्योंकि उन्हें मालूम है कि ये स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए 11 कमेटियों का गठन किया जा चुका है, जो हर एक फील्ड में काम करेंगी। लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बहुत से लोग दूसरे राज्यों में हैं। इनकी हर प्रकार की मदद के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है सभी राज्य सरकारें इस पर पूरी तरह से संवदेनशीतला के साथ कम कर रही हैं 12 राज्यों के लिए नोडल अधिकारी तैनात। …..

• महाराष्ट्र – पीडब्लूडी के प्रमुख सचिव नितिन गोकरण
• आंध्र प्रदेश और तेलंगाना – सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव टी. वेंकटेश
• कर्नाटक – डीजी बेसिक शिक्षा विजय किरण आनंद
• पंजाब – प्रमुख सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार
• पश्चिम बंगाल – अपर मुख्य सचिव नियोजन कुमार कमलेश
• राजस्थान – प्रमुख सचिव उद्यान बाबूलाल मीणा

• हरियाणा – प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार
• बिहार – समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार
• गुजरात – प्रमुख सचिव नगर विकास एवं आवास दीपक कुमार
• उत्तराखंड – प्रमुख सचिव होम गार्ड अनिल कुमार
• मध्य प्रदेश – पीडब्ल्यूडी के सचिव समीर वर्मा
• दिल्ली – रेजीडेंट कमिश्नर पीके सारंगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 12 राज्यों के लिए जो नोडल अफसर तैनात किए गए हैं, वे संबंधित राज्य के अधिकारियों से को-आर्डिनेशन बनाकर वहां रह रहे यूपी के नागरिकों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया करवाने का काम करेंगे। हर एक नोडल अफसर के साथ एक-एक आईपीएस अधिकारी को भी तैनात किया गया है,जो यूपी के नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लॉकडाउन के दौरान अभिनेत्री तापसी ने की पुरानी तस्वीर साझा
Next: प्रधान संघ अध्यक्ष ने अपने क्षेत्र में वितरित किया मास्क

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 21 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.