Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कनिका कपूर को अस्पताल में सताने लगी बच्चों की याद
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कनिका कपूर को अस्पताल में सताने लगी बच्चों की याद

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का हाल ही में चौथी बार कोरोना वायरस के कारण मेडिकल टेस्ट हुआ है. इस टेस्ट में कनिका लगातार चौथी बार कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं. कनिका कपूर इन दिनों लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट में भर्ती हैं. लगातार चौथी बार कोविड 19 पॉजिटिव आने के बाद से कनिका थोड़ी इमोशनल हो गई हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वो इस जंग को जीत जाएंगी और जल्द ही ठीक होकर अपने घर पहुंच जाएंगी.

कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से आइसोलेशन में हैं. डॉक्टर्स की निगरानी में उनका 20 मार्च से यहां इलाज रहा है. हाल ही में कनिका ने एक इमोशन पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें घड़ी बनी हुई है और उस तस्वीर पर एक मोटिवेशनल कोट लिखा हुआ है. तस्वीर में लिखा है जिंदगी हमें समय का सही इस्तेमाल करना सिखाती है.

वहीं समय हमें जिंदगी की कद्र करना सिखाता है.इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है, जिसको पढ़ने के बाद ये आप भी कहेंगे कि वो थोड़ी इमोशनल हो रही हैं. दरअसल, इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- सोने जा रही हूं. आप सभी को अपना प्यार भेज रही हूं. आप सब सुरक्षित रहें, मेरी चिंता करने के लिए आप सभी का शुक्रिया, लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं, मैं ठीक हूं. उम्मीद है कि मेरा अगला कोरोना टेस्ट नेगेटिव होगा. उन्होंने आगे लिखा कि अपने परिवार और बच्चों को बहुत मिस कर रही हूं, जल्द ही उनके पास जाने का इंतजार है.

अपने इस पोस्ट पर उन्होंने कमेंट्स सेक्शन को बंद कर रखा है. मतलब उनके इस पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं कर सकता. आपको बता दें कि 9 मार्च को लंदन से लौटीं कनिका कपूर 20 मार्च को कोरोना वायरस के टेस्‍ट में पॉजेटिव पाई गई थीं. इसी द‍िन कन‍िका ने एक इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट कर ये बात दुनिया को बताई थी. लंदन से लौटने के बाद कनिका ने खुद को आइसोलेशन में नहीं रखा था और वह इस बीच कई पार्टियों का हिस्‍सा बनीं हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उस पोस्ट को भी डिलीट कर दिया, जिसमें उन्होंने खुद ये जानकारी दी थी कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं.

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमितों के लिए सरकार ने बनाया ट्रेन में आइसोलेशन वार्ड
Next: शिल्पा,राज कुंद्रा ने मिलकर राहत कोष में 21 लाख रुपये किये जमा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.