Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • शिल्पा,राज कुंद्रा ने मिलकर राहत कोष में 21 लाख रुपये किये जमा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

शिल्पा,राज कुंद्रा ने मिलकर राहत कोष में 21 लाख रुपये किये जमा

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
10

कोरोनावायरस महामारी को लेकर दुनिया भर में जंग जारी है. भारत में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है और फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियां कोरोना के खिलाफ जंग में दिल खोलकर दान दे रही हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस मुहीम में शामिल हुई हैं. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राहत कोष में 21 लाख रुपये की रकम जमा करवाई है.

इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद ट्वीट करके दी है.शिल्पा शेट्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा इंसानियत के नाते, हमारे देश और साथी नागरिकों को जिन्हें हमारी आवश्यकता है; अब समय है, चलिए हम अपना काम करें. राज कुंद्र और मैं पीएम राहत कोष में 21 लाख रुपये दान करने की प्रतिज्ञा करते हैं. सागर में हर बूंद मायने रखती है, इसलिए मैं आप सभी से इस स्थिति से लड़ने में मदद करने का आग्रह करती हूं. शिल्पा शेट्टी के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वहीं, बता दें, इससे पहले एक्टर अक्षय कुमार,भूषण कुमार,कपिल शर्मा, मनीष पॉल और कई बड़ी हस्तियां पीएम के राहत कोष में दान दे चुकी हैं. बाहुबली फेम एक्टर प्रभास ने 4 करोड़, पवन कल्याण ने 2 करोड़, महेश बाबू ने 1 करोड़, अलु अर्जुन ने 25 लाख, राम चरण ने 70 लाख और रजनीकांत ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए 50 लाख रुपये डोनेट किए. यहीं नहीं कमल हासन ने तो अपने घर को ही अस्पताल बनाने की पेशकश कर दी है. वहीं, टेलीविजन क्षेत्र से कपिल शर्मा ने 50 लाख रुपये दान किए.

Post navigation

Previous: कनिका कपूर को अस्पताल में सताने लगी बच्चों की याद
Next: देश में कोरोना के 1,071 मामले,कोरोना से पीड़ित 100 लोग ठीक

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.