Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पुतिन से मिलने वाले डॉक्टर को कोरोना,पुतिन पर मड़राया खतरा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

पुतिन से मिलने वाले डॉक्टर को कोरोना,पुतिन पर मड़राया खतरा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
7

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तक भी कोरोना संक्रमण का खतरा पहुंच चुका है. ऐसा पता चला है कि एक ऐसा डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाया गया है जो न सिर्फ कुछ दिन पहले पुतिन से मिला था बल्कि उनसे हाथ भी मिलाया था. ये डॉक्टर कोई और नहीं बल्कि मॉस्को के कोरोना वायरस अस्पताल के चीफ हैं और पुतिन ने पिछले दिनों इस अस्पताल का दौरा भी किया था.हालांकि इस खबर के सामने आने के बाद क्रेमलिन ने एक बयान जारी कर राष्ट्रपति पुतिन की सेहत की जानकारी दी है और कहा है कि किसी तरह की चिंता की बात नहीं है. क्रेमलिन ने बताया कि राष्ट्रपति का स्वास्थ्य ठीक है. बता दें कि पिछले मंगलवार को डॉक्टर डेनिस प्रोत्सेनको ने पुतिन से उनके अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मुलाकात की थी. हालांकि इस दौरान डॉक्टर ने रक्षात्मक सूट पहना हुआ था. लेकिन बाद में डॉक्टर और पुतिन बिना किसी सुरक्षा के बात करते और हाथ मिलाते देखे गए थे.

क्रेमलिन के प्रवक्ता देमित्री पेस्कोव ने रूस के समाचार संगठनों को बताया कि पुतिन नियमित रूप से जांच से गुजर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है. पेस्कोव ने कहा, ‘सभी चीजें ठीक है.’ अब तक रूस में कोरोना वायरस से कुल 2,337 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 17 लोगों की मौत हो चुकी है.रूस में एक ही दिन में कोरोना वायरस के सवार्धिक 500 मामले सामने आने के बाद इस महामारी के प्रकोप को रोकने के लिये मंगलवार को लॉकडाउन का दायरा बढ़ा दिया गया और साथ ही तीन महत्वपूर्ण कानूनों को मंजूरी दे दी गई. क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े देश रूस के कुल 85 में से अब 40 से अधिक क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. इनमें पूर्व में चीन की सीमा से लगा प्रिमोर्स्की क्राई और पश्चिम में कालिनिनग्राद क्षेत्र भी शामिल हैं.

उधर संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा ने मंगलवार को तीन मसौदा विधेयकों को मंजूरी दे दी, जिनमें कोरोना वायरस पृथकता नियमों का उल्लंघन करने वालों और झूठी खबरें फैलाने वालों को सात साल जेल की सजा का प्रावधान है. इससे पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कड़े कदमों को सही ठहराते हुए कहा था कि अगर पूरे देश में मनोरंजन स्थलों को बंद नहीं किया गया तो स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज किया जा सकता है.

Post navigation

Previous: सीएम भूपेश ने बस-ट्रक ऑपरेटरों का बकाया टैक्स किया माफ
Next: गेंदा फूल गाने पर लगा कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.