September 23, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

क्या अब स्कूल की किताबों पर भी जीएसटी लगाएगी मोदी सरकार? सोशल मीडिया वालों ने तो इसे दुनिया में पहला कदम बता दिया

1 min read

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अब केंद्र सरकार ने स्कूल की किताबों पर भी टैक्स लगा दिया है। इस तरह भारत स्कूल की किताबों पर टैक्स लगाने वाला पहला देश बन गया है।

फेक न्यूज़ एक्सपोज़:क्या अब स्कूल की किताबों पर भी जीएसटी लगाएगी मोदी सरकार?  - School Khabar

अलग-अलग कीवर्ड सर्च करने से भी इंटरनेट पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। जिससे पुष्टि होती हो कि अब भारत में स्कूल की किताबों पर भी टैक्स लगेगा।
फाइनेंस और टैक्स से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी देने वाले वेबसाइट्स पर हमने जीएसटी के स्लैब की सूची चेक की। वस्तुओं के हिसाब से 5 अलग-अलग स्लैब हैं। लेकिन, किसी भी स्लैब में (किताब) पर लगने वाले टैक्स का जिक्र नहीं है।

Prime Minister Narendra Modi Photos With Childrens In Mussoorie - देखिए  कैसे, बच्चों के साथ बच्चे बन गए Pm मोदी, खेल-खेल में सिखा गए' काम की बात' -  Amar Ujala Hindi News

पड़ताल के दौरान कुछ मीडिया रिपोर्ट्स हमारे सामने आईं। जिनसे पता चलता है कि स्कूली किताबें तो दूर, किसी भी तरह की किताब पर भारत में जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं लगता।
केंद्र सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक ने भी इस दावे को फेक बताया है।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.