September 22, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

7 माह बाद आज से खुल रहे हैं सिनेमा घर, मूवी देखने के लिए होगा पूरा इन नियमो का पालन :-

1 min read

देश के 10 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेश में आज से सिनेमा घर खुल रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से लगभग पिछले 7 माह से बंद सिनेमाघरों में मूवी देखने के लिए लोगों को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारीगाइडलाइंस का पालन करना होगा।

Multiplexes to reopen with 50% seating from Oct 15 - Dinalipi

सिनेमाघर आज से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
सिनेमाघर के अंदर सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा जिनकी उम्र 6 साल से ज्यादा और 60 साल से कम होगी।
दर्शकों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग आदि नियमों का पालन करना होगा। सिनेमा घर में जाने के लिए मोबाइल एप में आरोग्य सेतु एप का होना जरूरी है।

Movie Theaters Need NATO's Unified Safety Rules, Not 15-Cent Gimmicks |  IndieWire
सिनेमा हॉल में वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था जरूरी है। एसी का तापमान 23 डिग्री से कम नहीं होना चाहिए।

दर्शकों को टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन ही करना होगी। काउंटर से टिकटों की बिक्री नहीं की जा सकेगी।
सिनेमा घरों को ही दर्शकों को सैनेटाइजर उपलब्ध कराना होगा। हर शो के बाद एंट्री गेट और एक्जिट गेट के साथ ही लॉबी की सफाई भी जरूरी है।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.