May 7, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर :-

1 min read

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक नागरिक घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने टिकेन गांव में सुबह अभियान छेड़ा।

 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी  ढेर

सुरक्षा बल के जवान गांव में एक लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने स्वाचालिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि गोली लगने से एक नागरिक सादिक लोन घायल हो गया , जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी था।

इस बीच किसी प्रकार की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए ऐहतियात के तौर पर प्रशासन ने पुलवामा में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी है। कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.