April 28, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल दिसंबर 2021 बनकर तैयार हो जायेगा.. ट्रेन अब सीधे कश्मीर पहुंचेगी

1 min read

कश्मीर में बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माणदिसंबर 2021 तक पूरा हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए आखिरी समयसीमा तय कर दी है। इस पुल के बनने के बाद ट्रेन से कश्मीर घाटी जाने का मार्ग खुल जाएगा। नदी तल से इसकी उंचाई 359 मीटर (1,178 फीट) होगी। यह रेलवे लाइन एफिल टावर से 35 मीटर और कुतुब मीनार से 5 गुना ऊंचा होगा। 

कोंकण रेलवे के चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा, “रेलवे के 150 साल के लंबे इतिहास में यह सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। कश्मीर को देश के शेष से हिस्सों से जोड़ने वाला दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल दिसंबर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसे इंजीनियरिंग का चमत्कार भी कह सकते हैं।” 2002 में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया था।

इस प्रोजेक्ट में विश्व के सबसे ऊंचे पुल (359 मीटर) का निर्माण सलाल हाईड्रो पावर डैम के पास चिनाब नदी पर हो रहा है। पुल की लंबाई 1315 मीटर है जो पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है।

2021 तक प्रोजेक्ट का काम पुरा हो जाएगा। इससे कश्मीर घाटी भारतीय रेल नेटवर्क के साथ जुड़ जाएगी।  – संजय गुप्ता, कोंकण रेलवे चेयरमैन और एमडी 

loading...

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.