Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना से लड़ने के लिए करिश्मा कपूर ने बढ़ाए हाथ की मदद
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कोरोना से लड़ने के लिए करिश्मा कपूर ने बढ़ाए हाथ की मदद

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (3)

चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब भारत में भी तेजी से फैल रहा है. पूरी दुनिया में इस वायरस के कारण हाहाकार मचा हुआ है. भारत में इसी वायरस के कारण 21 दिनों को लॉकडाउन घोषित किया गया है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा. इन खराब हालातों में पीएम केयर्स फंड में डोनेशन देकर देश भर से लोग मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं. कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी इसमें अपना योगदान दिया. देश में पसरे कोरोना संकट से उबरने में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं.

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने बेटी समायरा और बेटे किआन के साथ पीएम केयर फंड और महाराष्ट्र सीएम राहत कोष में पैसा डोनेट किया है. इस बात की जानकारी करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर जानकारी दी है. हालांकि उन्होंने ये जानकारी नहीं दी है कि उन्होंने कितना पैसा दोनों फंड में डोनेट किया है अपने पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा-हमने डोनेट किया, आप भी प्लीज डोनेट करें…एक छोटा-सा योगदान कई जिंदगियों को बदल सकता.

आपको बता दें कि गुरुवार को ही करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर ने भी पति सैफ अली खान के साथ इस जंग से लड़ने के लिए कदम बढ़ाए थे. करीना ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है कि ‘हमने पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दिया है. ऐसे समय में मदद के लिए बढ़ा हर हाथ और दिया गया एक-एक पैसा भी अहमियत रखता है. जहां हो सकता है आप भी मदद करिए. करीना सैफ और तैमूर’. इस तरह उन्होंने अपने फॉलोवर्स को भी कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में योगदान देने के लिए प्रेरित भी किया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दीपिका पादुकोण ने सोते हुए रणवीर के साथ की मस्ती देखे तस्वीरें
Next: जावेद अख्तर ने किया मस्जिद बंद होने के फतवे का समर्थन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.