Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जावेद अख्तर ने किया मस्जिद बंद होने के फतवे का समर्थन
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

जावेद अख्तर ने किया मस्जिद बंद होने के फतवे का समर्थन

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (14)

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम के 2000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की खबर ने हंगामा खड़ा कर दिया है. ऐसे में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ताहिर महमूद ने दारुल उलूम देवबंद से कहा था है कि जब तक कोरोना वायरस है तब तक सभी मस्जिदों को बंद करने के लिए फतवा जारी करें. अब दिग्गज अभिनेता और लेखक जावेद अख्तर भी कोरोना के दौरान मस्जिद बंद कराने के समर्थन में आ गए हैं.

जावेद अख्तर इस मुद्दे पर लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए रिएक्शन दे रहे हैं. जावेद अख्तर ने अपने हालिया ट्वीट में लिखा, हां, मैं फतवे की इस मांग का समर्थन करता हूं, इसलिए नहीं क्योंकि मुझे उनके मार्गदर्शन की जरूरत है. लेकिन मैं यह जानना चाहता हूं कि इस मुद्दे पर उनका स्पष्ट रुख क्या है. न ज्यादा न कम.

इससे पहले जावेद अख्तर ने ट्वीट किया था, ताहिर महमूद साहेब जो कि एक स्कॉलर और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष हैं, उन्होंने कहा है कि दारूल उलूम देवबंद कोरोना काल खत्म होने तक के लिए मस्जिदों को बंद करने का फतवा जारी करें. मैं पूरी तरह से उनकी इस मांग का समर्थन करता हूं. अगर काबा और मदीना की मस्जिद बंद की जा सकती हैं तो भारत की मस्जिदों को क्यों बंद नहीं किया जा सकता?

आपको बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के मरकज में कोरोना वायरस फैलने से हड़कंप मचा हुआ है. लॉकडाउन के बावजूद यहां 2000 से ज्यादा लोगों का इकट्ठा होना जमात की सामाजिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर रहा है. दिल्ली पुलिस ने तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद समेत अन्य के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना से लड़ने के लिए करिश्मा कपूर ने बढ़ाए हाथ की मदद
Next: लॉक डाउन के दौरान भी उर्वशी रौतेला का जलवा इंटरनेट पे कायम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.