Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • PM की दीया जलाने की अपील पर स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

PM की दीया जलाने की अपील पर स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
Swara-Bhaskar-bold-photoshot-2018-1-e1522437293868

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोरोनावायरस के खिलाफ जंग को लेकर एक वीडियो मैसेज देशवासियों को दिया. पीएम मोदी ने अपने मैसेज में 5 अप्रैल को रात 9 बजे मोमबत्ती और दीया जलाने का आह्वान किया है. पीएम मोदी की इस अपील को लेकर बॉलीवुड गलियारे से खूब रिएक्शन आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी पीएम मोदी के इस वीडियो मैसेज पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने ट्वीट के जरिए अपना पक्ष रखा है. स्वरा भास्कर के ट्वीट पर यूजर्स के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीया और मोमबत्ती के जरिये प्रकाश फैलाने के आह्वान पर स्वरा भास्कर ने लिखा थाली बजाएं, ताली बजायें, दिये जलाएं, टॉर्च चलाएं सब करें.. बस याद रखें कि अस्पतालों में डॉक्टर, नर्सेज और मेडिकल कर्मचारी हैं जिन्हें इन प्रदर्शन से ज्यादा ग्लव, मास्क इत्यादि अपनी सुरक्षा की सामग्री चाहिए अपनी जान बचाने के लिए ताकि वो कोरोनावायरस से देश को बचा पाएं स्वरा भास्कर ने इस तरह अपने ट्वीट के जरिए रिएक्शन दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज में कहा है कि इस तरह हम दिखाएंगे कि पूरा देश एक है और कोई भी अकेला नहीं है. पीएम मोदी ने जनता से अपील की है कि किसी को घर से बाहर नहीं आना है, और सोशल डिस्टेंसिंग को कायम रखना है. यही नहीं, पीएम मोदी ने लक्ष्मण रेखा न लांघने का भी अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि उस प्रकाश में, उस रोशनी में, उस उजाले में, हम अपने मन में ये संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं, कोई भी अकेला नहीं है. 130 करोड़ देशवासी, एक ही संकल्प के साथ कृतसंकल्प हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एकता कपूर दिहाड़ी मजदूरों को देगी साल भर की सैलरी किया ऐलान
Next: बॉलीवुड हस्तियों ने दीया जलाने की अपील का किया समर्थन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.