Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बॉलीवुड हस्तियों ने दीया जलाने की अपील का किया समर्थन
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

बॉलीवुड हस्तियों ने दीया जलाने की अपील का किया समर्थन

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
Capture 9

बॉलीवुड की कई हस्तियों ने कोरोना वायरस को पराजित करने की देश की ‘सामूहिक शक्ति’ को प्रदर्शित करने के लिये देशवासियों से पांच अप्रैल को रात नौ बजे अपने घरों की बालकनी में दीया जलाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का शुक्रवार को समर्थन किया और लोगों से पूरे दिल से एक इकाई के रूप में इस कार्य को करने का आग्रह किया.

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार की सुबह लगभग 11 मिनट के अपने एक वीडियो संदेश में कोरोना वायरस को पराजित करने की देश की सामूहिक शक्ति को प्रदर्शित करने के लिये पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाये जाने का अनुरोध किया है. अर्जुन कपूर ,भूमि पेडनेकर ,और हेमा मालिनी ,जैसी बॉलीवुड की हस्तियों ने अपने प्रशंसकों से इस पहल का समर्थन करने के लिए कहा है.

अर्जुन ने ट्वीट किया, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाने के लिए हमसे पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की सभी लाइटें बंद करके मोमबत्तियां या दीये जलाने या मोबाइल की फ्लैशलाइट चालू करने का आग्रह किया है.

भूमि ने लिखा, आइए 5 अप्रैल को रात 9 बजे नौ मिनट के लिए एक बार फिर से सभी एकजुट हों. हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाने के लिए सभी लोगों से अपने घरों की लाइट बंद करके एक दीया या मोमबत्ती जलाने या अपने मोबाइल फोन की टार्च चालू करने का अनुरोध किया है.

मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने सभी से सामूहिक रूप से दीया जलाने की अपील की। उन्होंने पोस्ट किया, आइए हम तक कोरोना वायरस के खिलाफ इस लंबे और कठिन युद्ध में अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने की शपथ लें। यह समय एक साथ आने और कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए अपनी सरकार की मदद करने और एकजुटता दिखाने का है। हम 5 अप्रैल को उनके अनुरोध को पूरा करेंगे। क्या आप सभी इसमें शामिल हैं?

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने कहा, फिर से एकजुट होने का समय। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाने के लिए पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की सभी बत्तियों को बंद करके घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलायें जाने की अपील की है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: PM की दीया जलाने की अपील पर स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया
Next: कांग्रेस वरिष्ठ नेता सांसद शशि थरूर का बड़ा बयान कहा। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.