Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारतीय वायु सेना के तीन जवान क्वारंटीन निजामुद्दीन का किया था दौरा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

भारतीय वायु सेना के तीन जवान क्वारंटीन निजामुद्दीन का किया था दौरा

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
Three-Indian-Air-Force_5e896cf424f76

दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा रहा कोरोना कहर इस कदर बढ़ चुका है कि अब इस वायरस ने एक भयानक और विकराल रूप ले लिया है. दुनिया तो दुनिया देश के कोने-कोने से नए नए मामले सामने आ रहे है. वहीं हर दिन इस वायरस के कारण न जाने कितने परिवार टूट रहे है. हर दिन कोरोना के कारण कोई न कोई अपनी जान गवा देता है.

वहीं मिली जानकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना के तीन जवानों को वर्तमान में एहतियातन क्वारंटीन में भेजा गया हैं, क्योंकि उनमें से एक ने उस समय निजामुद्दीन क्षेत्र का दौरा किया था, जब पिछले महीने तबलीगी जमात का कार्यक्रम वहां चल रहा था. वायु सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी गौरतलब है कि मार्च के मध्य में दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया था, जिनमें बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं

प्रवक्ता ने कहा की यह जवान उसी समय के आसपास निजामुद्दीन इलाके में गया था, जब वहां जमात का कार्यक्रम चल रहा था. भारतीय वायु सेना इसकी जांच कर रही है कि वह जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था या नहीं. उन्होंने कहा वह वायु सेना के दो अन्य कर्मियों के संपर्क में आया है. उनमें से किसी को अभी लक्षण नहीं हैं. तीनों अभी क्वारंटीन में हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ कैंट इलाके में 48 घंटे कर्फ्यू लागू,सेना अलर्ट
Next: चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं से कहा PM की अपील का करे सपोर्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 23 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 23 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.