Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं से कहा PM की अपील का करे सपोर्ट
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं से कहा PM की अपील का करे सपोर्ट

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

कोरोना के चलते जारी देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान एकजुटता दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात 9 बजे लोगों से घर की बत्ती बुझाकर दीया जलाने की अपील की है. घर की बत्तियां बुझाकर दीया जलाने की पीएम की अपील पर राजनीति भी शुरू हो चुकी है. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने पीएम पर असली मुद्दों पर काम नहीं करने का आरोप लगाया है लेकिन एनडीए के सहयोगी पूरी तरह पीएम के साथ खड़े हैं लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पत्र के जरिए सन्देश भेजा है.

चिराग पासवान ने पार्टी नेताओं से पीएम की अपील को सफल बनाने को कहा है. इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपने घर की बत्ती बुझाकर दीया जलाने का निर्देश भी दिया गया है चिराग पासवान ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए हमें एकजुट और प्रतिबद्ध रहने की जरूरत है और प्रधानमंत्री की मुहिम इस दिशा में एक अहम कदम है. चिराग पासवान ने ये भी कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त रखने की जरूरत है. एक साथ दीया जलाकर लोगों को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी. इस मामले पर हो रही राजनीति को चिराग पासवान ने गैर जरूरी करार दिया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय वायु सेना के तीन जवान क्वारंटीन निजामुद्दीन का किया था दौरा
Next: राहुल गांधी ने अमेठी में सेनिटाइजर,मास्क का किया वितरण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.