Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ट्रंप ने पीएम मोदी से मांगी खास दवा, कहा मैं खुद भी खाऊंगा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

ट्रंप ने पीएम मोदी से मांगी खास दवा, कहा मैं खुद भी खाऊंगा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

दुनियाभर में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है. इस वायरस से अब तक 63 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. 11 लाख से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं. अमेरिका में 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1480 लोगों ने जान गंवाई है. लोगों की जान बचाना इस वक्त ट्रंप सरकार की बड़ी चुनौती है. इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट्स की सप्लाई की गुजारिश की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं भी इसे (दवा को) ले सकता हूं, मुझे डॉक्टरों से इस बारे में बात करनी होगी.

दरअसल, कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करने वाली मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के निर्यात पर भारत सरकार ने रोक लगा दी है. सरकार का कहना है कि इस दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगाना जरूरी है. ऐसे में अमेरिका समेत अन्य देशों में इस टेबलेट की मांग बढ़ गई है.ये दवा एंटी मलेरिया ड्रग क्लोरोक्वीन से अलग दवा है. यह एक टेबलेट है जिसका उपयोग ऑटोइम्यून रोगों जैसे कि संधिशोथ के इलाज में किया जाता है, लेकिन इसे कोरोना से बचाव में इस्तेमाल किये जाने की बात भी सामने आई है इस दवा का खास असर SARS-CoV-2 पर पड़ता है. यह वही वायरस है जो COVID-2 का कारण बनता है. ये भी बता दें कि इसी आर्टिकल के हवाले से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 21 मार्च वाला ट्विट किया था.

इस बात की शुरुआत तब हुई जब 19 मार्च को द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में लिखे एक आर्टिकल में इस दवा के फायदे और बीमारियों से लड़ने की क्षमता के बारे में बताया गया. इस आर्टिकल मे इस बता पर जोर दिया गया कि यह दवा कोरोनोवायरस के खिलाफ एंटी-वायरल तरीके से काम करती है.कोरोना वायरस महामारी से पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत-अमेरिका साझेदारी की पूरी ताकत का उपयोग करने का संकल्प लिया. मोदी ने इस बातचीत के बारे में ट्वीट कर कहा, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर विस्तृत चर्चा हुई. हमारी चर्चा काफी अच्छी रही और हमने कोविड-19 से निपटने में भारत-अमेरिका साझेदारी की पूरी ताकत का उपयोग करने पर सहमति व्यक्त की.

Post navigation

Previous: श्रीकांत शर्मा बोले सिर्फ लाइट्स ही बंद करें नहीं फेल होगी ग्रिड
Next: मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर लगाए भेदभाव के आरोप

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.