Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • श्रीकांत शर्मा बोले सिर्फ लाइट्स ही बंद करें नहीं फेल होगी ग्रिड
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

श्रीकांत शर्मा बोले सिर्फ लाइट्स ही बंद करें नहीं फेल होगी ग्रिड

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट पर अपने-अपने घरों की लाइट्स बंद करने को लेकर सोशल मीडिया पर बिजली ग्रिड फेल होने की चर्चाएं हैं. जिसके बाद उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इन अफवाहों को सिरे से ख़ारिज कर दिया. उन्होंने प्रदेशवासियो से पीएम मोदी के आह्वाहन पर सिर्फ घर की लाइट्स बंद करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि अन्य सभी बिजली उपकरणो को जलाए रखने की अपील की है.उर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि “कुछ लोग सोशल मीडिया पर ग्रिड फेल हो जाने और दिक्कते आने का भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे है. सेंटर लोड डिस्पैच सेंटर ये सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी राज्य के किसी ग्रिड पर कोई संकट न आये. उत्तर प्रदेश में भी हमारे जांबाज इंजीनियरो और एसएलडीसी ये सुनिश्चित कर रहा है कि किसी तरह की कोई कठिनाई न आये. उसका खाका/रोडमैप हमने तैयार किया है. हम अपील करते है कि पीएम के आह्वाहन पर सभी लोग अपने घरो के ब्लब-ट्यूब लाईट को 9 मिनट के लिये बंद कर एकजुटता का परिचय दें और कोरोना रूपी इस राक्षस को हम प्रकाश से चुनौती देकर परास्त करें.

प्रमुख सचिव उर्जा अरविंद कुमार के मुताबिक पीएम मोदी के इस आह्वाहन से पावर ग्रिड और विधुत संचालित उपकरणो पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नही प़डेगा. राष्ट्रीय पॉवर ग्रिड काफी मजबूत है. विधुत डिमांड में कमी या वृद्धि के बावजूद ग्रिड को स्थाई रखने के लिये पर्याप्त व्यवस्थाएं/ प्रोटोकॉल है. जिसके चलते किसी को आशंकित होने की कोई जरूरत नही है. पीएम ने सिर्फ बल्ब बंद करवने की अपेक्षा की है. इसलिये घरों में पंखा, फ्रिज, कम्प्यूटर, एसी जैसे घरेलू उपकारों के साथ न सिर्फ स्ट्रीट लाइट और आवश्यक सेवाओ से जुडे अस्पताल, पुलिस, म्यूनिसिपल और औधोगिक एंव वाणिज्यिक जैसे प्रतिष्ठान भी चालू रहेंगे. बल्कि सोसाइटी या अपार्टमेंट्स में भी स्ट्रीट लाइट, पार्क और पानी जैसी सामूहिक सुविधाओ के लिये विधुत आपूर्ति बंद न किये जाने की अपील की गई है.

Post navigation

Previous: राहुल गांधी ने अमेठी में सेनिटाइजर,मास्क का किया वितरण
Next: ट्रंप ने पीएम मोदी से मांगी खास दवा, कहा मैं खुद भी खाऊंगा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.