Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारतीय जनता पार्टी ने आज 40वां स्थापना दिवस मनाया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

भारतीय जनता पार्टी ने आज 40वां स्थापना दिवस मनाया

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जरुरतमंद लोगों की मदद करें। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है। बता दें कि 1980 में भाजपा की नींव पड़ी थी।प्रधानमंत्री ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के लिए कहा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, भाजपा का 40वां स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश कोविड-19 से लड़ रहा है।

मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के दिशानिर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जरूरतमंदों की मदद करें। एकजुट होकर भारत को कोविड-19 से मुक्त करें। भाजपा भले 1980 में बनी लेकिन इससे पहले ही 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस से अलग होकर भारतीय जनसंघ बनाया था। जेपी नड्डा का कहना है कि स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता क दिन का भोजन त्यागेंगे। उन्होंने लिखा, भाजपा कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर आज के दिन एक समय का भोजन हम त्यागेंगे और लॉकडाउन के बीच कष्ट झेल रहे लोगों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त करेंगे।

फीड द नीडी में खाद्य सामग्री के लिए पांच पैकेट तो प्रतिदिन भेजते ही हैं लेकिन अपना जो त्याग किया एक पैकेट और बढ़ाएंगे, जरूरतमंदों को देंगे बहुत उतार चढ़ाव पार्टी ने देखे और मोदी जी के नेतृत्व में हम लोगों ने उत्कर्ष की अनुभूति की। उनके नेतृत्व में पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उनका मंत्र गरीब कल्याण, उनकी सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। इस तरीके से पार्टी आगे बढ़ी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिखाई एकजुटता
Next: तब्लीगी जमात ने बढ़ाए कोरोना के मरीज़ 3500 पार हुई संख्या

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 6 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 6 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.