Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिखाई एकजुटता
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

देश ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिखाई एकजुटता

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
2

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देशभर में लोगों ने दीया और मोमबत्ती जलाकर एकजुटता का सबसे बड़ा संदेश दिया है. इस दौरान लोगों ने अपने घरों के बाहर और खिड़कियों पर दीये और मोमबत्तियां जलाईं. वहीं कुछ जगह पर आतिशबाजी भी हुईपीएम मोदी की अपील के बाद पूरा देश पीएम मोदी के साथ दिखा. देश के कोने-कोने में लोगों ने रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लाइटें बंद की और दीया-मोमबत्ती जलाए. इस दौरान पूरे देश ने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में एकजुटता का संदेश दिया. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान अपने आवास पर दीये जलाए.पीएम मोदी की अपील के बाद कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत के हर कोने में लोगों ने दीये जलाए.

वहीं कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने भी दीये जलाए. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सहित कई बीजेपी नेताओं ने दीप जलाकर एकजुटता का संदेश दियादरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि 5 अप्रैल रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए लोग अपने घरों की लाइटें बंद करें और दरवाजे-खिड़की पर खड़े होकर दीया, मोमबत्ती जलाएं या फिर मोबाइल की फ्लैश लाइट-टॉर्च से रोशनी करें.

इस शक्ति के जरिए हम ये संदेश देना चाहते हैं कि देशवासी एकजुट हैं. पीएम ने कहा कि एकजुटता के दमपर ही इस महामारी को मात दी जा सकती है.इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था. पीएम मोदी ने अपील की थी कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन शाम को पांच बजे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे कोरोना कमांडोज के लिए थाली जरूर बजाएं. उस दौरान भी पूरे देश ने एकजुटता दिखाई थी और कोरोना कमांडोज के लिए ताली-थाली बजाई थी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आज दोपहर मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी
Next: भारतीय जनता पार्टी ने आज 40वां स्थापना दिवस मनाया

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.