Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दीये के साथ जलाए पटाखे तो गुस्से में दिखीं सोनम कपूर
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

दीये के साथ जलाए पटाखे तो गुस्से में दिखीं सोनम कपूर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Sonam-Kapoor-03

पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग दिखाने की अपील की थी. पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वह 5 अप्रैल को रात बजे, 9 मिनट के लिए अपने घरों की लाइट्स ऑफ करके, दीये, टॉर्च और कैंडल्स जलाएं. लेकिन कई जगहों पर लोगों ने पटाखे भी जलाने शुरू कर दिए. इस बात से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कूपर और दिव्या दत्ता काफी गुस्से में दिखीं. दोनों ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की.

सोनम कपूर ने ट्वीट कर लिखा, लोग पटाखे फोड़ रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए कुत्ते भी बाहर टहल रहे हैं. क्या लोग इसे दीवाली समझ रहे हैं? मैं सच में कन्फ्यूज हो गई हूं वहीं दिव्या दत्ता ने लोगों द्वारा पटाखे जलाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा, दोस्तों दीये जलाने को कहा था, पटाखे फोड़ने को नहीं. क्या चीज समझ नहीं आती है?

दोनों के ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. सोनम और दिव्या अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करती रहती हैं. दोनों के इस ट्वीट पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रयाएं दे रहे हैं.

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है. इससे पहले पीएम मोदी ने 22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किया था, जिस दौरान उन्होंने देश की जनता से शाम को पांच बजे ताली और थाली बजाने की अपील की थी. इस बार उन्होंने लोगों से दीये, टोर्च और कैंडल जलाने की अपील की. पीएम मोदी की इस अपील पर बॉलीवुड स्टार्स से लेकर आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और घरों की लाइट ंबंद करके टोर्च और कैंडल जलाए.

Post navigation

Previous: UP में बेवजह सड़कों पर घूमने से 4.45 करोड़ की हुई वसूली
Next: दीए लिए उम्मीद की रोशनी ढूंढते दिखे बॉलीवुड सेलिब्रिटी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.