Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दीए लिए उम्मीद की रोशनी ढूंढते दिखे बॉलीवुड सेलिब्रिटी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

दीए लिए उम्मीद की रोशनी ढूंढते दिखे बॉलीवुड सेलिब्रिटी

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
ql2nivn8_celebs-instagram_295x200_06_April_20

पीएम मोदी की अपील का असर बॉलीवुड स्टार्स के बीच देखने को मिला. सभी स्टार्स ने घरों की बत्तियां बुझाकर, बालकनियों में आकर दीप जलाए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें अनुष्का और विराट घर में दिये जलाते नजर आ रहे हैं

.रणवीर-दीपिका ने भी जमकर दीप प्रज्वलन में हिस्सा लिया. जिसकी फोटो रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की, जिसमें दोनों कपल हाथ में दिये लेकर नजर आए अक्षय कुमार घर की बालकनी में खड़े होकर कैंडल हाथों में लिए नजर आए.

उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, हम एक साथ खड़े हैं और हम इस अंधेरे चरण से साथ बाहर आएंगे. तब तक मजबूत रहें, सुरक्षित रहें.शाहरुख खान के लाडले अबराम खान भी इस दौरान हाथ में कैंडल लिए नजर आए.महानायक अमिताभ बच्चन भी इस दौरान दीप जलाते नजर आए. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, है अंधेरी रात पर दीवा जलाना कब माना है कार्तिक आर्यन ने भी पीएम अपील पर दीये जलाए.

जिसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की. फोटो पोस्ट करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, एक साथ, सब कुछ संभव . उन्होंने इसके आगे हैशटैग लिखा 9 बजे 9 मिनट.जाह्नवी कपूर भी इस दौरान मोमबत्ती हाथ में लिए दिखी. उन्होंने ये खूबसूरत तस्वीर शेयर की कैटरीना कैफ भी इस दौरान अपनी बालकनी में दिए जलाती नजर आई.

उन्होंने अपनी बहन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, उम्मीद करते हैं इससे उन जगहों पर रौशनी पहुंचे जहां अंधेरा है.साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी इस दौरान अपनी पत्नी के साथ मोमबत्ती हाथ में लिए दिखे.सुनील ग्रोवर भी इस दौरान हाथ में दीपक लिए नजर आए. उन्होंने लिखा कि ये उम्मीद और एकता की रौशनी है. जय हिंद

सनी लियोन ने भी हाथ में कैंडल लिए तस्वीर शेयर की और लिखा, लॉक्डडाउन, सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को प्यार और सम्मान जो इस वायरस से लड़ रहे हैं

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दीये के साथ जलाए पटाखे तो गुस्से में दिखीं सोनम कपूर
Next: कृष्‍णा श्रॉफ का 3 साल पहले का बोल्ड फोटोशूट हो रहा वायरल

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.