Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली एम्स के डायरेक्टर का दावा देश के कुछ इलाकों में कोरोना तीसरे स्टेज में। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

दिल्ली एम्स के डायरेक्टर का दावा देश के कुछ इलाकों में कोरोना तीसरे स्टेज में। ….

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक और बुरी खबर है. भारत के कुछ इलाकों में कोरोना का संक्रमण तीसरे स्टेज में पहुंच गया है. दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कुछ इलाकों में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड हुआ है. हालांकि, उन्होंने कहा कि पूरे भारत में कोरोना दूसरे स्टेज और तीसरे स्टेज के बीच में है.

आजतक के साथ खास बातचीत में दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोरोना के कारण हालात चिंताजनक हैं, क्योंकि कहीं-कहीं पर केस एकदम से बढ़ गए और कुछ इलाकों में लोकलाइज्ड कम्युनिटी स्प्रेड हो रहा है, जैसे मुंबई में. हम स्टेज 2 और 3 के बीच में है. ज्यादातर भारत में कोरोना स्टेज-2 पर ही है.डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कुछ-कुछ हॉटस्पॉट्स में लोकल कम्युनिटी स्प्रेड हो रहा है, वहां पर भी अगर हम स्थिति को रोक ले तो कोई चिंता की बात नहीं है. शुरुआती कम्युनिटी स्प्रेड कुछ पॉकेट्स में शुरू हो रहा है, इसलिए अब हमारा ज्यादा सतर्क रहना जरूरी हो गया है. तबलीगी जमात के कारण जो बीमारी रुकी हुई थी, वह थोड़ी सी बढ़ गई है.

तबलीगी जमात के कारण कोरोना संकट बढ़ने के सवाल पर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जरूरी है कि इन लोगों को ट्रेस किया जाए और जहां-जहां यह लोग गए हैं, वहां इनके संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन किया जाए. अगर आपको थोड़ी भी सिम्टम्स है तो भी जरूरी है कि आप घर पर ही रहे, बाहर ना निकलें.दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोरोना वायरस की चपेट में डॉक्टर भी आ रहे हैं, इसलिए काफी भय का माहौल है. डॉक्टरों के परिवार को भी कोरोना हो सकता है. लोगों को डॉक्टर का ज्यादा साथ देना चाहिए

लॉकडाउन के सवाल पर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि 10 तारीख के बाद जब और डाटा आ जाएगा तभी हम कह पाएंगे कि लॉकडाउन बढ़ना चाहिए या नहीं. स्थिति सामान्य होने में तो समय लगेगा, क्योंकि यह वायरस जाने वाला नहीं है देश में कोरोना से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना के कुल मामले बढ़कर 4067 हो गए हैं. कोरोना से अब तक 281 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 109 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में कोरोना से 500 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना से पहली मौत की खबर मिली है.

Post navigation

Previous: कृष्‍णा श्रॉफ का 3 साल पहले का बोल्ड फोटोशूट हो रहा वायरल
Next: कनिका कपूर को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.