Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गांव में पहरा दे रहे सेना के जवान पर हमला, हाथ की दो अंगुलियां कटीं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

गांव में पहरा दे रहे सेना के जवान पर हमला, हाथ की दो अंगुलियां कटीं

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
6

सीएम सिटी करनाल के बयाना गांव में ठीकरी पहरा दे रहे लोगों पर कुछ गांव के युवकों ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया. हमले में छुट्टी पर घर आए फौजी की 2 उंगलियां कट गईं. साथ ही अन्‍य लोगों को भी चोटें आई हैं. फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है साथ ही यह भी बता दें कि करनाल के गांव बयाना में ठीकरी पहरा लगा हुआ था, ताकि आने और जाने वालों पर नज़र रखी जा सके. इस दौरान गांव के कुछ लोग अपने साथियों के साथ आए और जब ठीकरी पहरा देने वालों की तरफ से रोका गया तो वे वापस जाकर अपने और साथियों को बुला लाए.

वापस आते ही उन्होंने ठीकरी पहरा दे रहे लोगों पर हमला कर दिया. हमलावरों के हाथ मे डंडे, गंडासी और तलवारें थीं.इस दौरान श्रीनगर में ड्यूटी देकर छुट्टी पर आए हुए सेना के जवान कर्मबीर की चाकू से दो उंगलियां कट गईं. वहीं, ठीकरी पहरा दे रहे कुछ और लड़कों पर भी हमला किया गया. उनको भी गंभीर चोटें आई हैं. अपने ऊपर हमला होते देख बचाव में ठीकरी पहरे पर मौजूद लोगों ने भी हमला करने आए लोगों पर जवाबी कार्रवाई की और देखते ही देखते गांव की सड़क पर महाभारत शुरू हो गई. इस दौरान एक व्यक्ति को गांव वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को लेकर उन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जिन्होंने गांव में आकर ठीकरी पहरे देने वालों पर हमला किया था और अशांति का माहौल बनाया. पुलिस का कहना है कि लोगों को समझने की ज़रूरत है कि ये ठीकरी पहरा और पुलिस के नाके पब्लिक के लिए लगाए हैं, ताकि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन न हो और देश मे कोरोना खत्म हो सके.

Post navigation

Previous: अमेरिका में भारतीय मूल के पत्रकार का निधन पर पीएम ने जताया दुख
Next: लखनऊ चिड़ियाघर में हाई अलर्ट, बनाया गया क्वारंटाइन वार्ड

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.