Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ चिड़ियाघर में हाई अलर्ट, बनाया गया क्वारंटाइन वार्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

लखनऊ चिड़ियाघर में हाई अलर्ट, बनाया गया क्वारंटाइन वार्ड

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
zoo-650x445

अमेरिका के न्यूयॉर्क के ब्रॉन्क्स चिड़ियाघर में एक बाघिन के कोरोनावायरस से संक्रमित होने का मामला सामने आने के बाद से देश व दुनिया में हडकंप मच गया है. दरअसल, इस चिड़ियाघर के एक कीपर के जरिये ही बाघिन को संक्रमण हुआ. जिसके बाद देश की सेन्ट्रल जू अथारिटी ऑफ इंडिया ने भी वन्यजीव प्राणियो के संरक्षण को लेकर विशेष सतर्कता बरते जाने का निर्देश जारी कर दिया. जिसके आधार पर राजधानी लखनऊ स्थित चिड़ियाघर समेत प्रदेश के सभी चिड़ियाघरों में कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिये हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही अलग से क्वारंटाइन वार्ड भी बनाया गया है.

राजधानी लखनऊ स्थित वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ आरके सिंह ने बताया कि ‘लॉकडाउन के दौरान चिडियाघर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा हुआ है. साथ ही आधे से अधिक स्टाफ की भी छुट्टी कर दी गई है. क्योकि इस चिडियाघर में बब्बर शेर, शेर, बाघ, चीता और भालू जैसे सैकड़ों विलुप्तप्राय वन्यजीव मौजूद है. इसलिये इनकी देखभाल करने वाले कीपरों और डॉक्टरों को भी इन जानवरों के बाडे में प्रवेश करने से पहले न सिर्फ मास्क और सेनेटाइजर प्रयोग करें बल्कि इन वन्यजीवों में कोरोना से जुड़ा किसी भी तरह का कोई लक्षण दिखने पर उन्हें तत्काल वन्यजीवों के लिये बनाये गये क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराया जाए.उन्होंने कहा कि इस दौरान कोरोनावायरस से जानवरों को बचाने के लिए को एक ओर जहां इन्हें दिए जाने वाले खाने को सबसे पहले अच्छे से डिसइन्फेक्शन कराया जा रहा है. तो वही दूसरी ओर पूरे चिड़ियाघर को भी लगातार सेनेटाइज कराया जा रहा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गांव में पहरा दे रहे सेना के जवान पर हमला, हाथ की दो अंगुलियां कटीं
Next: थम नहीं रहा है सनी लियोनी की खूबसूरत तस्वीरों का सिलसिला

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.