Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने कहा है कि, कश्मीर में गिरफ्तारियों को लेकर परेशान हूं
  • देश

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने कहा है कि, कश्मीर में गिरफ्तारियों को लेकर परेशान हूं

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
05_12_2017-pramila-jaypal (1)

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले Article 370 के ज्यादातर प्रावधानों को भारत सरकार द्वारा खत्म करने के बाद अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्य प्रमिला जयपाल ने कहा कश्मीर में भारत सरकार द्वारा 2,000 लोगों की गिरफ्तारियां किये जाने की खबरों से बहुत परेशान हूं। अमेरिकी संसद में मानवाधिकार के मुद्दों को जोर-शोर से उठाने वाली जयपाल ने कहा लोकतंत्र में पारदर्शिता उचित प्रक्रिया एकत्र होने एवं वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जरूरी होती है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर (New York Times) की एक खबर भी साझा की।अमेरिकी सांसद एडम स्कीफ ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सूचना तक पहुंच जैसे मूलभूत मानवाधिकारों का अवश्य संरक्षण किया जाना चाहिए। पीटर किंग ने कहा, कश्मीर को लेकर भारत-पाकिस्तान विवाद पर चर्चा करने के लिए भारतीय महावाणिज्यदूत से मिला। उनसे कहा कि मैं भारत की कार्रवाई समझता हूं और पाक एवं कश्मीर में इस्लामी तत्वों को लेकर चिंतित हूं। लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए और दोनों देशों के परमाणु शक्तियां होने के मद्देनजर कूटनीतिक समाधान का अनुरोध करता हूं। वहीं, कांग्रेस सदस्य डॉन बेयर ने कहा, (Kashmir) में खासतौर पर संचार पर पूर्ण पाबंदियों के जारी रहने को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं। हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। शनिवार को कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में पाबंदियां हटा दी गईं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: U.P घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दागी पुलिस की जांच होगी
Next: शाहपुर थाना क्षेत्र में, श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.