Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बढ़ सकती है अटल पेंशन योजना के तहत उम्र की सीमा,
  • बिजनेस

बढ़ सकती है अटल पेंशन योजना के तहत उम्र की सीमा,

Ranjeet Gupta 8 years ago 1 minute read 0 comments

पेंशन निधि विनियामक व विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने सरकार से अटल पेंशन योजना (APY) के तहत अधिकतम उम्र 40 साल की जगह 50 साल करने की सिफारिश की है। पीएफआरडीए ने सरकार को अटल पेंशन योजना  में बदलाव को लेकर प्रस्ताव भेजा हुआ है।

50 साल करने की सिफारिश

पीएफआरडीए के अध्यक्ष हेमंत कांट्रैक्टर ने न्यूज एजेंसी को बताया कि उन्होंने सरकार से अटल पेंशन योजना की अधिकतन उम्र सीमा 40 साल से बढ़ाकर 50 साल करने की सिफारिश की है। कांट्रैक्टर ने कहा कि अभी अटल पेंशन के लिए आवेदन करने वालों की अधिकतम उम्र सीमा 40 साल है। यह योजना असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए है इसलिए उन्होंने सरकार से उम्र की सीमा बढ़ाने के लिए कहा है।

मिलती है इतनी पेंशन

अटल पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष की आयु होने पर पांच गारंटीकृत पेंशन स्लैब 1000 रूपये, 2000 रूपये, 3000 रूपये, 4000 रूपये और 5000 रूपये ग्राहकों को मिलते हैं। 31 जनवरी 2019 की स्थिति के अनुसार, अटल पेंशन योजना के तहत लगभग 1.42 करोड़ ग्राहकों को नामांकन किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान 31 जनवरी 2019 तक लगभग 45 लाख अटल पेंशन योजना खातों को जोड़ा गया है।

सरकार को दिया गया है प्रस्ताव

कुछ समय पहले वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने राज्यसभा को यह जानकारी दी थी कि पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन और आयु सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।

Post navigation

Previous: अकाली दल अमृतसर सीट भाजपा से वापस लेने की तैयारी में
Next: नई कंपनी से कार इंश्योरेंस रिन्यू करने पर भी मिलता है नो क्लेम बोनस

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.