Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नई कंपनी से कार इंश्योरेंस रिन्यू करने पर भी मिलता है नो क्लेम बोनस
  • बिजनेस

नई कंपनी से कार इंश्योरेंस रिन्यू करने पर भी मिलता है नो क्लेम बोनस

Ranjeet Gupta 8 years ago 1 minute read 0 comments

वाहन बीमा (कार इंश्योरेंस) के नवीनीकरण के वक्त दूसरी कंपनियों के ऑफर भी आते हैं और वे हम कम प्रीमियम पर इंश्योरेंस की पेशकश करते हैं। लेकिन यह भी कहा जाता है कि कंपनी बदलने पर उसे नो क्लेम बोनस का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन यह गलत दावा है।

पहले जान लें सारी डिटेल्स 
नो क्लेम बोनस का किसी कंपनी से लेना-देना नहीं है, इसे आसानी से पोर्ट किया जा सकता है। पॉलिसी बाजार डॉट कॉम में जनरल इंश्योरेंस के मुख्य कारोबारी अधिकारी तरुण माथुर का कहना है कि नो क्लेम का पॉलिसीधारक से संबंध होता है, न कि वाहन से। माथुर ने कहा कि हर कंपनी जोखिम का आकलन अपने स्तर पर करती है, इसलिए प्रीमियम अलग होता है। पॉलिसी की विशेषताएं भी अलग होती हैं। जैसे कुछ कंपनियां जीरो डिप्रिसिएशन की सीमा तय करती है और कुछ नहीं। सिर्फ प्रीमियम पर ध्यान न दें। कंपनी बदलते वक्त हमें सिर्फ प्रीमियम पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए। कंपनी बीमा के क्या एडऑन पैकेज दे रही है। जीरो डिप्रिसिएशन या इंजन कवर की बारीकी भी जानें।

ऐसे उठाएं फायदा
नो क्लेम बोनस के तहत अगर आपने किसी साल वाहन पर कोई क्लेम नहीं लिया है तो कंपनी अगले साल बोनस के तौर पर प्रीमियम में कुछ कमी कर देती है। पहले साल नो क्लेम पर प्रीमियम का 20% छूट मिलती है। इसके बाद आने वाले सालों में यह छूट 5-5 प्रतिशत रहती है, जब तक यह 50 फीसदी नहीं हो जाता है। पांच साल तक अगर आपने गाड़ी पर कोई क्लेम नहीं लिया है तो आपको इस बोनस का लाभ नई गाड़ी के प्रीमियम पर भी मिल सकता है।

31 मार्च से पहले कर लें ये 5 काम, नहीं तो फंस जाएंगे मुसीबत में

किस पर मिलता है जीरो डिप्रिसिएशन
जीरो डिप्रिसिएशन कवर पांच साल तक पुरानी गाड़ी पर मिलता है। इसमें गाड़ी के हर हिस्से पर कवर मिलता है और टायर, बैटरी या कोई अन्य हिस्सा बीमा के दायरे से बाहर नहीं रहता। दुर्घटना में किसी भी उपकरण को नुकसान होने पर बीमा कंपनी किसी उपकरण के रिप्लेसमेंट की पूरी लागत को वहन करती है। इसमें फाइबर, रबर या धातुओं से बने उपकरणों के कवरेज में कोई कटौती नहीं होती। इससे प्रीमियम 15-20 प्रतिशत अतिरिक्त बढ़ता है। कार पुरानी होने के बावजूद आपको रिप्लेसमेंट का पूरा पैसा मिलता है।

अलग हिस्से के लिए अलग ले सकते हैं कवर
वाहन बीमा के साथ किसी विशेष हिस्से का अलग कवर लिया जा सकता है। जैसे कार के इंजन का अलग से कवर लिया जा सकता है। सामान्य बीमा में इंजन और उसके कलपुर्जे कवर नहीं होते हैं। कार कहीं पर जाम हो जाने का भी कवर मिलता है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बढ़ सकती है अटल पेंशन योजना के तहत उम्र की सीमा,
Next: Redmi Note 7 pro में होंगे ये खास फीचर

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.