Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ओडिशा में संक्रमितों की संख्या को देखते हुए लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

ओडिशा में संक्रमितों की संख्या को देखते हुए लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (24)

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया। वह ऐसा करने वाला पहला राज्य है। अब तक पांच राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन इस पर अभी तक अमल नहीं हुआ। ओडिशा में स्कूल-कॉलेज 17 जून तक बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए देशभर में 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। मंत्रीसमूह की उच्च स्तरीय बैठक में भी इसे बढ़ाने पर कोई फैसला नहीं हुआ है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विपक्षी दलों के 16 सांसदों के साथ बैठक में भी लॉकडाउन पर चर्चा की थी। उन्होंने सांसदों से कहा था कि कई राज्य सरकारों और विशेषज्ञों ने भी लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने का सुझाव दिया है।

इसके बाद बीजद सांसद पिनाकी मिश्रा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि लॉकडाउन एक बार में खत्म नहीं किया जाएगा। वहीं कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी कहा कि सरकार लॉकडाउन को 14 अप्रैल के बाद भी बढ़ा सकती है। कोरोना पर गठित मंत्रिसमूह की पहली बैठक में भी लॉकडाउन पर चर्चा हुई थी। यह बैठक 7 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इसके बाद मंत्रिसमूह ने स्कूल-कॉलेज, मॉल और धार्मिक स्थल 15 मई तक बंद रखने की सिफारिश की थी।

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिसमूह की राय है कि लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे नहीं बढ़ने की सूरत में भी ये गतिविधियां बंद ही रहनी चाहिए मंत्रिसमूह को देश में कोरोनावायरस महामारी के कारण पैदा हालात की निगरानी के बाद प्रधानमंत्री को सिफारिशें भेजने का जिम्मा सौंपा गया है। पिछली बैठक में मंत्री इस निष्कर्ष पर पहुंचे थे कि धार्मिक केंद्र, मॉल और शैक्षणिक संस्थानों को 14 अप्रैल के बाद 4 सप्ताह तक सामान्य तरीके से कामकाज शुरू नहीं करने देना चाहिए। साथ ही, धार्मिक केंद्रों और मॉल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर ड्रोन से भीड़ की निगरानी की जानी चाहिए। मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के चलते ज्यादातर स्कूल-कॉलेज जून अंत तक बंद ही रहेंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में कोरोना के 669 हुए केस कई की हुई मौत। ..
Next: लखनऊ में कोरोना के पांच नए मरीज मिले संक्रमित मरीजों की संख्या। …..

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 37 minutes ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 46 minutes ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 51 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.