Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली में कोरोना के 669 हुए केस कई की हुई मौत। ..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

दिल्ली में कोरोना के 669 हुए केस कई की हुई मौत। ..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (21)

दिल्ली के 20 हॉटस्पॉट इलाकों में से एक पटपड़गंज आईपी एक्सटेंशन का मयूरध्वज अपार्टमेंट भी सील किया गया है. अपार्टमेंट में 300 फ्लैट हैं और किसी भी रेजिडेंट को घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है. जरूरी सामान फोन पर या ऑनलाइन या गेट पर ही मंगवाया जा सकता है. बाहर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है कोरोना के खिलाफ जंग में बड़े फैसले के तहत दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में 45 जगहों को पूरी तरह सील कर दिया गया था. उत्तर प्रदेश की तर्ज पर राजधानी दिल्ली के कोरोना प्रभावित 20 हॉटस्पॉट को सील कर दिया गया है. इन इलाकों में सभी तरह की दुकानें बंद कर दी गई हैं, लोगों को घरों से निकलने की सख्त मनाही है.सार्वजनिक और निजी वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. हालांकि, इस दौरान लोगों को समस्या न हो इसके लिए डोर-टू-डोर जरूरी सामानों की डिलीवरी की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही अब दिल्ली में मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया गया है. इसके साथ ही सैलरी के अलावा कोई भी सरकारी विभाग कोई खर्च नहीं करेगा. कोरोना और लॉकडाउन के अलावा अन्य खर्चों के लिए वित्त मंत्रालय से इजाजत लेनी होगी.

दिल्ली में कोरोना के 20 ‘हॉटस्पॉट’ सील

गांधी पार्क, मालवीय नगर

गली नंबर 6, संगम विहार

शाहजहानाबाद सोसायटी, सेक्टर 11, द्वारका

दिनपुर गांव

मरकज मस्जिद, निजामुद्दीन बस्ती

G और D ब्लॉक, निजामुद्दीन वेस्ट

B ब्लॉक, जहांगीरपुरी

गली नंबर 14, कल्याणपुरी

मनसारा अपार्टमेंट, वसुंधरा एंक्लेव

खिचड़ीपुर

गली नंबर 9, पांडव नगर

वर्धमान अपार्टमेंट, मयूर विहार फेज 1, एक्सटेंशन

मयूरध्वज अपार्टमेंट, आईपी एक्सटेंशन, पटपड़गंज

गली नं. 4, किशन कुंज, एक्सटेंशन

गली नंबर 5, ए ब्लॉक, वेस्ट विनोद नगर

J,K,L,H पॉकेट, दिलशाद गार्डन

G,H,J ब्लॉक, ओल्ड सीमापुरी

मकान नंबर F-70 से 90 , दिलशाद कॉलोनी

प्रताप खंड, झिलमिल कॉलोनी

मंडी हाउस के पास बंगाली मार्केट में तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद उसे भी सील कर दिया गया है. लापरवाही बरतने के आरोप में एक पेस्ट्री शॉप मालिक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है. अब तक दिल्ली में कोरोना के 669 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 9 लोगों की मौत हो चुकी है.

Post navigation

Previous: एचडीएफसी ने दिया बड़ा तोफा कर्ज पर ब्याज को 0.20 प्रतिशत घटा दी
Next: ओडिशा में संक्रमितों की संख्या को देखते हुए लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.