Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दिल्ली पुलिस को लेकर कही ये बात। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दिल्ली पुलिस को लेकर कही ये बात। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (41)

तब्लीगी जमात की वजह से देश में कोरोना का संकट और बढ़ गया है और इसकी सबसे बड़ी वजह है दिल्ली पुलिस की लापरवाही. दिल्ली पुलिस पर ये आरोप लगाया है महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने. अनिल देशमुख के मुताबिक जिस तरह से महाराष्ट्र सरकार ने समय रहते तब्लीगी जमात के आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर रोक लगाई थी, उसी तरह से अगर दिल्ली पुलिस ने उनके कार्यक्रम पर रोक लगाई होती तो आज कोरोना का कहर इतना बड़ा नहीं होता और तब्लीगी जमात की वजह से नया संकट नही खड़ा होता.

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये बताया की जिस तरह से 15 और 16 मार्च को दिल्ली में तब्लीगी समाज का कार्यक्रम हुआ था, उसी तरह से इसी तारीख पर मुंबई के पास वसई इलाके में एक कार्यक्रम का आयोजन ये समाज करने वाला था. जिसमें करीब 50 हजार तब्लीगी जमात के लोग शामिल होने वाले थे. लेकिन करोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इस कार्यक्रम के होने की इजाजत नहीं दी. लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसी तारीख पर तब्लीगी जमात के कार्यक्रम के आयोजन की इजाजत दी, जिसका ये परिणाम है कि आज कोरोना का संकट बढ़ गया है. क्योंकि दिल्ली मरकज से कोरोना संक्रमित तमाम लोग देश के कोने कोने में फैल गये जिसका परिणाम है कि कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ता गया.

अनिल देशमुख ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में तब्लीगी जमात की वजह से जो नया संकट खड़ा हुआ है, इसकी जिम्मेदार दिल्ली पुलिस है, उसने ऐसी लापरवाही क्योंकि इसपर सवाल खड़ा होता है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इलाहाबाद विश्विद्यालय के प्रोफेसर भी तबलीगी जमात में हुए थे शामिल हुई FIR
Next: Lucknow में सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 22 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.