Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Lucknow में सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

Lucknow में सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
Untitled-design-22

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए लखनऊ पुलिस आए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। शुक्रवार से सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सरकारी कर्मचारियों, पास धारकों को भी सुबह साढ़े नौ बजे तक हर हाल में अपने कार्यालय पहुँचने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों को शाम छह बजे के बाद कार्यालय से निकलने को कहा गया है।

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के मुताबिक इस दौरान पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जिला प्रशासन बिजली विभाग के कर्मचारियों पर ये प्रतिबंध मान्य नहीं होगा। आवश्यक सेवाओं की पूर्ति के लिए अनुमति प्राप्त डिलीवरी बॉयज को सामान ले जाने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा जिन लोगों को पास जारी किया गया है उन्हें भी सुबह साढ़े नौ बजे तक अपने कार्यालय पहुँचने को कहा गया है। इन्हें भी शाम छह बजे के बाद ही कार्यालय से निकलने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में ऐसे दुकानदारों को जिन्हें दुकान खोलने की अनुमति दी गई है, उन्हें भी इसका पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानदारों को सुबह साढ़े नौ बजे से पहले दुकान पर पहुँचने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक आवश्यक सेवाओं से सम्बंधित लोग जिन्हें ड्यूटी पास निर्गत किए गए हैं उन्हें उनके पास गले मे लटकाने अथवा गाड़ी के चस्पा करने को कहा गया है, जिससे उन्हें दूर से ही देखा जा सके। इसके अलावा पास धारकों को बेवजह टहलता पाया गया तो उनके पास निरस्त किए जाएंगे। पुलिस आयुक्त ने ऐसे लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाएगी।

जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी आदेश में लोगों से अपील की गई है कि वह इमरजेंसी होने पर अपने निकटतम दुकान पर ही जाएं। लोगों से शारिरिक दूरी बनाकर खरीदारी करने की अपील की गई है। इसके साथ ही अपरिहार्य कारणों से ही घर से निकलने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान लोगों को मास्क लगाने के लिए कहा गया है। पुलिस आयुक्त के मुताबिक सील किए गए इलाकों में लोगों पर पूर्ण प्रतिबंध पहले की तरह लागू है। यह आदेश सम्पूर्ण राजधानी में लागू होगी। पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दिल्ली पुलिस को लेकर कही ये बात। …
Next: पुलिस ने की Lockdown का उल्लंघन करने वाले 44 लोगों पर FIR

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 20 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.