Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ICMR की रिपोर्ट में खुलासा भारत में बढ़ा कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

ICMR की रिपोर्ट में खुलासा भारत में बढ़ा कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

कोरोना वायरस को लेकर देश के लिए एक गंभीर खबर सामने आई है। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च ने अपने ताजा रिपोर्ट में कहा है कि भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। जिन जिलों में इस तरह के मरीज ज्यादा देखने को मिल रहे हैं वहां और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है आपको बता दें कोरोना के खतरे को लेकर ICMR ने जब 14 मार्च को अपनी रिपोर्ट दी थी तब उसने कम्युनिटी ट्रांसमिशन के खतरे को पूरी तरह से नकार दिया था, लेकिन अब जो रिपोर्ट सौंपी गई है उसमें कम्युनिटी ट्रांसमिसन से मामला बढ़ने की बात की गई है।

दरअसल कोरोना वायरस का असर अब भारत में तेजी से देखने को मिल रहा है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 6412 हो गई है, जबकि 199 लोगों की मौत हो चुकी है। इन सबके बीच इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च ने देश को भयानक खतरे के संकेत दिए हैं। हाल के कुछ हफ्तों में ICMR की ओर से देशभर के अलग-अलग जिलों से लिए गए कोरोना वायरस मरीजों के नमूनों और उनकी केस हिस्ट्री की जानकारी में जो आंकड़े सामने आए हैं, उससे देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च की टीम ने 15 फरवरी और 2 अप्रैल के बीच कोविड-19 से संक्रमित 5,911 मरीजों की जांच की। इसमें से 104 मरीजों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये सभी मरीज 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशा के 52 जिलों से थे। जांच में इन पॉजिटिव मरीजों में से 40 मरीजों ने कभी विदेश यात्रा नहीं की और न ही इनका संबंध कभी किसी विदेशी यात्री से रहा। 15 राज्यों के 36 जिलों में ऐसे मरीजों में कोरोना का संक्रमण देखने को मिला जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रायबरेली DM शुभ्रा सक्सेना ने मरीजों की निगरानी के लिए बनाया ऐप
Next: कोरोना जंग में पीएम मोदी की देश कर रहा तारीफ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.