Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रायबरेली DM शुभ्रा सक्सेना ने मरीजों की निगरानी के लिए बनाया ऐप
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

रायबरेली DM शुभ्रा सक्सेना ने मरीजों की निगरानी के लिए बनाया ऐप

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरा विश्व दिन रात जुटा हुआ है. ऐसे कठिन दौर में रायबरेली की जिला अधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने पूरे देश के सभी अधिकारियों के लिए एक मिसाल कायम की है. रायबरेली की डीएम शुभ्रा सक्सेना ने लॉकडाउन के दौरान गरीबो को राशन के साथ रोजमर्रा की जरूरतों को उन तक पहुंचाने के लिए जनता बाजार लगवाई जिससे उनको शहर या कस्बे में न आना पड़े. उन्होंने इसके बाद 9 अप्रैल को एक ऐप लॉन्च किया, जो कोरोना लड़ाई में अहम टूल साबित हो सकता है. यह ऐप फिलहाल तो रायबरेली जिले के लिए ही है, लेकिन इसे पूरे देश के स्तर पर लॉन्च किया जाए तो यह कोरोना वायरस से लड़ाई में अहम भूमिका निभा सकता है.डीएम शुभ्रा सक्सेना का शैक्षिक बैकग्राउंड आईआईटी का है. उनके द्वारा किया गया काम ही कहीं ना कहीं कोरोना की लड़ाई में एक अहम भूमिका निभा रहा है. इस एप्लीकेशन का नाम कोविड-19 कंटेनमेंट है. इस एप्लीकेशन की साइट- www.coronacontainmentrbl.com है.

इस ऐप के जरिये संदिग्ध कोरोना मरीज, कोरोन मरीज जिनका इलाज चल रहा है या उनकी रिपोर्ट आने वाली हो या उनकी पर्सनल डिटेल शामिल की जाती है. यह डिटेल इस एप्लीकेशन के जरिये सभी अधिकारियों व कर्मचारियों तक पहुंचाई जाएगी. रायबरेली के सभी अधिकारियों को इस ऐप के ​जरिये यह अपडेट करना होगा कि आखिरकार कोरोनावायरस किस प्रकार बढ़ रहा है या घट रहा है या कितने क्षेत्रों में प्रभावित होगा.प्रेस वार्ता के दौरान डीएम शुभ्रा सक्सेना ने पत्रकारों को बताया कि इस एप्लीकेशन की सोच उनकी स्वयं की है. इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर द्वारा अगले 3 दिनों के बाद डाउनलोड किया जा सकेगा. इस एप्लीकेशन को डीएम शुभ्रा सक्सेना ने स्वयं एज क्लाइंट और एज आ डेवलपर डेवलप किया है जिसको अपडेट करने के लिए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने टीम भी गठित की है. इसकी कमान खुद जिले की जिलाधिकारी अपने पास रखेंगी.

Post navigation

Previous: दुनिया में मरीजों की संख्या 16 लाख के पार 95 हजार से ज्यादा मौत
Next: ICMR की रिपोर्ट में खुलासा भारत में बढ़ा कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.