Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Lucknow कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे यूपी के 6000 आयुष डॉक्टर
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

Lucknow कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे यूपी के 6000 आयुष डॉक्टर

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (13)

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस को मात देने के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. इन्हीं तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए अब कोरोना के खिलाफ 6000 आयुष डॉक्टरों को भी मैदान में उतार दिया है. राज्य आयुष मिशन के एमडी राजकमल यादव के मुताबिक भारत सरकार के निर्देश और गाइडलाइन्स के तहत स्वास्थ्य और आयुष मंत्रालय के विशेषज्ञों द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिये यूपी के 6000 आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रदान की गई है. प्रमुख सचिव आयुष की निगरानी में हुई इस ट्रेनिंग के दौरान इन डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को कोराना वायरस के इंफेक्शन से बचाव व रोकथाम के साथ कोरेंटाइन सुविधा, प्रबंधन और अन्य आवश्यक प्रोटोकाल का प्रशिक्षण दिया गया है.

राज्य आयुष मिशन के एमडी राजकमल यादव ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद एक ओर जहां यूपी के इन डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को हाउस होल्ड सर्वे, डेटा कलेक्शन, सामुदायिक जागरूकता संबंधी कार्यो में लगाया जा चुका है. वहीं अब प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को भी उनके जिले में प्रशिक्षित आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी डॉक्टरों के साथ अन्य सहयोगी प्रशिक्षित स्टाफ की सूची उपलब्ध करा दी गई है. जिसके जरिये सभी जिलाधिकारी आवश्यकता के मुताबिक इन सभी डॉक्टरों और सहयोगी स्टाफ की ड्यूटी कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में लगा सकेंगे.

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं. इससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 431 हो गए हैं. कुल संख्या में से 32 संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि चार संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है. वहीं, 8671 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है और 459 अन्य लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Post navigation

Previous: मोदी सरकार बीमा स्कीम 342 रुपये में मिलेगा ट्रिपल इंश्योरेंस कवर
Next: लॉकडाउन पर अखिलेश बोले भूख का आइसोलेशन नहीं हो सकता

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.