Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लॉकडाउन में मां से भूमि पेडनेकर सीख रही हैं खेती करना उगा रही सब्जियां
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

लॉकडाउन में मां से भूमि पेडनेकर सीख रही हैं खेती करना उगा रही सब्जियां

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (2)

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कोरोनावायरस की वजह से लॉकडाउन के बीच अपनी मां सुमित्रा पेडनेकर से हाइड्रोपोनिक्स खेती का विज्ञान सीखने का फैसला किया है. अभिनेत्री ने कहा मेरी मां और मैं हमेशा से चाहती थीं कि हमारा खुद का एक हाइड्रोपोनिक्स गार्डन हो, जहां हम सब्जियां उगाएं और पूरी तरह से स्थिर जीवनशैली अपना सकें. हम चाहते थे कि घर में स्थायी जीवनशैली के लिए एक बगीचा हो और हम दोनों इस प्रगति से खुश हैं.

मिट्टी रहित बागवानी के विज्ञान को हाइड्रोपोनिक्स कहा जाता है. इसमें पारंपरिक तरीके से मिट्टी के उपयोग के बिना एक खनिज समृद्ध जल संवर्धन तकनीक से खेती की जाती है.ऑनलाइन और ऑफलाइन पहल ‘क्लाइमेट वारियर’ के पीछे भी भूमि का दिमाग है, जिसके माध्यम से वह इस बात पर जागरूकता बढ़ा रही है कि कैसे भारत का नागरिक जलवायु की रक्षा करने में योगदान दे सकता है.भूमि का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने प्रकृति के करीब रहने की कोशिश की है.

बता दें दि एक्ट्रेस अपनी तरफ से पर्यावरण को बचाने के लिए काफी सारे प्रयास करती रहती हैं. एक्ट्रेस ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में बात करते हुए कहा- क्वारनटीन में रहते हुए मैं इस बात की जानकारी इकट्ठा कर रही हूं कि किस तरह से बिना सॉयल के कैसे खेती की जा सकती है और किन उपायों की मदद से पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सकता है.

बता दें कि हाईड्रोपॉनिक्स एक ऐसा मैथड है जिसकी वजह से बिना मिट्टी के घर पर मिनिरल्स, न्यूट्रिएंट्स और पानी की मदद से पौधे उगाए जाते हैं. ये टेकनिक अब धीरे-धीरे घरों में बढ़ रही है भूमि पेडनेकर के प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो उन्हें पिछली बार विक्की कौशल संग फिल्म भूत में देखा गया था. भूमि, करण जौहर की फिल्म तख्त में काम करने वाली हैं. अभी इस फिल्म की शूटिंग रुकी हुई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नोएडा में जुमे की नमाज पढ़ने गए 25 लोग पुलिस ने किये 7 गिरफ्तार
Next: मिया खलीफा का बोल्ड अवतार लॉक डाउन के कारण शादी हुई पोस्टपोन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.