Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नोएडा में जुमे की नमाज पढ़ने गए 25 लोग पुलिस ने किये 7 गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

नोएडा में जुमे की नमाज पढ़ने गए 25 लोग पुलिस ने किये 7 गिरफ्तार

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (21)

ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस के चलते लागू धारा 144 का उल्लंघन कर जुमे की नमाज अदा करने के लिये कथित रूप से जमा होने पर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के जारचा इलाका स्थित कालोंडा गांव में 20 से 25 लोग जुमे की नमाज के लिये मस्जिद में जमा हुए, जिसके बाद किसी ने पुलिस को फोन कर इस बारे में जानकारी दे दी.

अधिकारियों के अनुसार कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये गौतमबुद्ध नगर में धारा 144 लागू है और अधिकारी लोगों से घरों में रहने तथा एक जगह जमा नहीं होने की अपील कर रहे हैं. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, पुलिस जब वहां पहुंची तो मस्जिद के भीतर 20-25 लोग थे जो नमाज की तैयारी कर रहे थे. उनमें से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी लोग भाग गए, जिनमें एक मौलाना भी था जो शायद नमाज पढ़ाने वाला था अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किये गए लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं. जबकि लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है. यूपी पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में अब तक 42,359 लोगों के खिलाफ 13,208 मुकदमे दर्ज कर चुकी है.आपको बतादे की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब साफ कर दिया है कि भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा नहीं है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर जो रिपोर्ट तैयार की गई थी, उसमें थोड़ी गलती हो गई और भारत को भी कम्युनिटी ट्रांसमिशन में दिखा दिया गया. उन्होंने साफ करते हुए कहा कि भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा नहीं है जबकि भारत में क्लस्टर ऑफ केस बढ़े हैं

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भदोही डीएम के आदेश पर दफ्तर नहीं पहुंचे कर्मचारी दिए FIR के आदेश
Next: लॉकडाउन में मां से भूमि पेडनेकर सीख रही हैं खेती करना उगा रही सब्जियां

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.