Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दुनिया में 17 लाख संक्रमित मौत में अमेरिका ने इटली को छोड़ा पीछे
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

दुनिया में 17 लाख संक्रमित मौत में अमेरिका ने इटली को छोड़ा पीछे

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 लाख के पार पहुंच गई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक 17 लाख 80 हजार 312 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं. वहीं, अबतक एक लाख आठ हजार 827 लोगों की मौत हुई हैं. हालांकि चार लाख चार हजार 29 लोग ठीक भी हुए हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुई है और अब मौत के मामले में अमेरिका ने इटली को भी पीछे छोड़ दिया है.दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में कोरोना संक्रमित के सबसे ज्यादा मामले हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में अबतक 532,879 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं. वहीं, 20,577 लोगों की मौत हो चुकी है. 30,453 लोग ठीक हुए हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में वायरस से सबसे ज्यादा कहर बरपाया है. न्यूयॉर्क में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 783 लोगों की मौत हो गई. न्यूयॉर्क में कोविड-19 से हुई मौतों में स्थिरता आ रही है, लेकिन मृत्यु दर अब भी भयावह है. सिर्फ न्यूयॉर्क में अबतक 9 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

दुनिया में मौत के मामले में अमेरिका के बाद इटली दूसरे नंबर पर है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक इटली में अबतक 19,468 लोगों की मौत हो चुकी हैं. वहीं, 152,271 लोग इस वायरस से संक्रमित है. इटली में 32,534 लोग ठीक हो चुके हैं.फ्रांस में रोजाना जारी होने वाली मृतकों की संख्या में शनिवार को कमी आई. फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सेलोमोन ने कहा कि 643 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 13, 832 हो गई है. इससे एक दिन पहले 987 लोगों की मौत हुई थी. उन्होंने पत्रकारों से कहा, बहुत बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही है, लेकिन महामारी ने अब भी जोर पकड़ रखा है.

सिंगापुर में शनिवार को 191 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिनमें से 51 भारतीय हैं. इसके साथ ही सिंगापुर में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,299 हो गई है. संक्रमित पाए गए भारतीय यहां काम करते हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सिंगापुर के 90 वर्षीय नागरिक की शनिवार सुबह मौत के बाद मृतकों की संख्या आठ हो गई. मंत्रालय ने कहा कि सभी 191 लोग यहीं पर वायरस की चपेट आए हैं. इनमें से 51 मामले विदेशी कामगारों से जुड़े शयनगृहों से सामने आए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Lockdown पर दिल्ली की हवा प्रदूषण में 50 % अधिक की गिरावट
Next: दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 200 मामले हुए दर्ज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 23 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 23 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.