Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Lockdown पर दिल्ली की हवा प्रदूषण में 50 % अधिक की गिरावट
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

Lockdown पर दिल्ली की हवा प्रदूषण में 50 % अधिक की गिरावट

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
29_03_2020-highway_2_20149489

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है. इसके चलते पिछले कई दिनों से वाहन सड़कों पर नहीं चल रहे हैं. लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं. साथ ही अधिकांश फैक्ट्रियां भी बंद हैं. इससे प्रदूषण पर काफी हद तक लगाम लगा है. ग्रीनपीस इंडिया के विश्लेषण के मुताबिक, COVID-19 के प्रकोप से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के पहले 10 दिनों के दौरान प्रदूषण में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई.

ग्रीनपीस इंडिया ने कहा है कि भारत के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुड़गांव में पिछले 10 दिनों के दौरान प्रदूषण का स्तर 50 फीसदी से से अधिक नीचे आ गया है. इससे आसमान काफी साफ हो गया है. अब दिल्ली एनसीआर में हवा सांस लेने लायक हो गई है. वहीं, रात में चांद और तारे को आसानी से देखे जा सकते हैं, जो कि पहले प्रदूषण के चलते नहीं दिखते थे. ग्रीनपीस इंडिया की रिपोर्ट में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों का भी विश्लेषण किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम 2.5 की सघनता का स्तर राष्ट्रीय राजधानी में 57.64 प्रतिशत, गाजियाबाद में 65.75 प्रतिशत और गुड़गांव में 56.04 प्रतिशत कम रहा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार देगी कोरोना योद्धा की मृत्यु पर परिवार को 50 लाख
Next: दुनिया में 17 लाख संक्रमित मौत में अमेरिका ने इटली को छोड़ा पीछे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 21 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.