Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 200 मामले हुए दर्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 200 मामले हुए दर्ज

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
plamu-1

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों के उल्लंघन पर शनिवार को दिल्ली में पुलिस ने 200 मामले दर्ज किए और 3,515 लोगों को हिरासत में लिया है पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक ये मामले धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत शाम पांच बजे तक के दर्ज मामले हैं. अधिकारियों ने बताया कि उल्लंघन के चलते 3,515 लोगों को हिरासत में लिया गया और 400 गाड़ियां जब्त की गईं.

पुलिस ने बिना मास्क पहने घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ 100 मामले दर्ज किए हैं. पुलिस ने बताया कि आवाजाही के लिए कुल 634 पास जारी किए गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक 24 मार्च के बाद से दिल्ली पुलिस ने कानून की धारा 65 के तहत आदेशों के उल्लंघन पर 73,936 लोगों को हिरासत में लिया गया है.वहीं अगर कोरोना वायरस के आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली में ये आंकड़े तेजी से बढ़ते नजर आ रहे है. यहां अभी तक 903 लोग इस महामारी की चपेट मे आ चुके हैं. इसको देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लॉकडाउन आगे बढ़ाने की सिफारिश की थी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुनिया में 17 लाख संक्रमित मौत में अमेरिका ने इटली को छोड़ा पीछे
Next: DM के आदेश पर जौहर यूनिवर्सिटी का क्‍वारेंटाइन के तौर पर इस्‍तेमाल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 23 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 23 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.