Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • DM के आदेश पर जौहर यूनिवर्सिटी का क्‍वारेंटाइन के तौर पर इस्‍तेमाल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

DM के आदेश पर जौहर यूनिवर्सिटी का क्‍वारेंटाइन के तौर पर इस्‍तेमाल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
jauhar-university-1-1586666744

उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं, प्रशासन भी इसके प्रसार को रोकने के लिए दिन-रात काम कर रहा है. संदिग्ध मरीजों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है. इस बीच, अब रामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. सपा सांसद आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी का क्‍वारेंटाइन सेंटर के तौर पर इस्‍तेमाल होगा. अब जिले के कोरोना संदिग्ध मरीजों को जौहर यूनिवर्सिटी में बने क्वारेंटिन सेंटर में रखा जाएगा. जानकारी के मुताबिक, जिलाधिकारी औंजनेय कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है.

दरअसल, आजम खान के जौहर विवि स्थित अस्पताल में कुछ महीनों पहले तक ओपीडी संचालित होती थी. यहां पर 400 बेड के इस अस्पताल में अस्पताल के लिहाज से सभी उपकरण और बेड हैं. इस अस्पताल में करीब 25 चिकित्सकों के रुकने के लिए आवास और खाने आदि के लिए मेस की भी सुविधा है. लिहाजा इसे संचालित करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 448 हो गई. अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार सुबह तक 15 और मामले सामने आए, जिनमें से 8 तबलीगी जमात से जुड़े हैं. अवस्थी ने बताया कि मेरठ में चार नए मामले सामने आए हैं. आगरा और लखनऊ में तीन तीन, गाजियाबाद में दो तथा बुलंदशहर, बदायूं और भदोही में एक-एक मामला सामने आया है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 448 संक्रमित मामलों में से 254 जमात से जुड़े हैं. प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक चार लोगों की मौत हुई है. ये मौतें बस्ती, मेरठ, वाराणसी और आगरा में हुई.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 200 मामले हुए दर्ज
Next: लखनऊ छात्रा ने SDM से लगाई पिता की मौत पर अंतिम दर्शन की गुहार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.