Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UP के Agra में 104 पहुंची कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

UP के Agra में 104 पहुंची कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

ताज नगरी आगरा में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है. रविवार को 12 नए मरीज COVID-19 से संक्रमित पाए गए. इसी के साथ शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 104 हो गई है. सभी नए मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कराकर इलाज शुरू कर दिया गया है. संक्रमितों में 52 मरीज तबलीगी जमात से जुड़े हैं. बता दें शनिवार देर शाम नए मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट आई, इसमें 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. केजीएमयू आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ सुधीर सिंह ने बताया कि शनिवार को 582 सैंपल की जांच रिपोर्ट में से 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनमें से तीन को आगरा के जिला अस्पताल और 9 लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है.

बता दें आगरा में सर्वाधिक संक्रमित मरीज मिले हैं जिसकी वजह से यहां सबसे ज्यादा 29 हॉटस्पॉट चिन्हित कर कम्पलीट लॉकडाउन कर दिया गया है. शनिवार को हॉटस्पॉट लिस्ट में कई पुराने इलाकों को हटाते हुए नए क्षेत्रों को जोड़ा गया. हॉटस्पॉट लिस्ट में 9 ऐसे क्षेत्र हैं जहां से तबलीगी जमात में शामिल हुए लोग मिले थे. फ़तेहपुर सीकरी का नायबांस इलाका भी हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किए गए हैं.उधर डीएम परभू एन सिंह ने बताया कि शनिवार से एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोनावायरस की जांच शुरू हो गई है. अब तक जांच के लिए सैंपल लखनऊ के केजीएमसी भेजा जाता था. डॉ आरती जांच का प्रभारी बनाया गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ छात्रा ने SDM से लगाई पिता की मौत पर अंतिम दर्शन की गुहार
Next: CM योगी का आदेश यूपी के सभी बार्डर पूरी तरह कर दिए जाएं सील

Related Stories

yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 minutes ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 9 minutes ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.