Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बहन ने किया खुलासा कहा कपड़ो को लेकर कंगना को डांटते थे पापा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

बहन ने किया खुलासा कहा कपड़ो को लेकर कंगना को डांटते थे पापा

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (5)

कोरोना वायरस के कारण सभी सेलेब्स इन दिनों अपने घरों में सेल्फ आइसोलेशन में हैं और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैंइसके साथ ही सेलेब्स सोशल मीडिया पर भी अपने बचपन की एक से एक क्यूट थ्रो बैक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं.

अब कंगना रनौत के स्कूल के दिनों को तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तारीफें बटोर रही है.तस्वीर में कंगना लाल साड़ी पहने ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं. तस्वीर शेयर करते हुए कंगना की बहन रंगोली ने बताया है कि ये तस्वीर तब की है जब कंगना ने प्ले में माता सीता का किरदार निभाया था.

कंगना की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खूब शेयर भी कर रहे हैं.रंगोली ने कंगना का फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘रामायण ऑन-एयर आ चुका है, तो पेश है स्कूल के रामायण प्ले से कंगना की एक तस्वीर. मेकअप, कॉस्टयूम, डायरेक्शन कंगना का था. वो बस 13 साल की थीं और उन्हें इस तरह तैयार होने के लिए पापा से बहुत डांट पड़ती थी, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ता था.’

इसके अलावा रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर पर बहन कंगना रनौत की एक और फोटो शेयर की है. एक तस्वीर में कंगना अपने भाई अक्षत के साथ दिखाई दे रही हैं. रंगोली ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘बचपन से ही ये दो बदमाश लगभग शरारती थे और जुड़वाँ बच्चों की तरह न अलग रहने वाले.

लोग सोचते हैं कि कंगना और मैं करीब हूं, लेकिन सच्चाई यह है कि जन्म के बाद से कंगना का हमारे भाई अक्षत के साथ बहुत मजबूत रिश्ता है..’वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना फिल्म ‘पंगा’ में दिखाई दी थीं. इसके साथ ही वो बहुत जल्द जयललिता की आने वाली बायोपिक ‘थलाइवी’ में लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: समायरा की बॉलीवुड में एंट्री पर करिश्मा कपूर ने दिया बड़ा बयान
Next: उर्वशी का गाना कंगना विलायती रिलीज लोगों ने किया बेहद पसंद

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.