Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उर्वशी का गाना कंगना विलायती रिलीज लोगों ने किया बेहद पसंद
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

उर्वशी का गाना कंगना विलायती रिलीज लोगों ने किया बेहद पसंद

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (7)

लॉकडाउन के बीच उर्वशी रौतेला का नया गाना ‘कंगना विलायती’ रिलीज हुआ है. इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. गानें में उर्वशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. गाने में उनके जबरदस्त डांस मूव्स फैन्स को बेहद पसंद आ रहे हैं. उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैन्स को ‘कंगना विलायती’ के रिलीज होने की जानकारी दी.

‘कंगना विलायती’ गाने को यूट्यूब पर अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. लोग कमेंट कर गाने और उर्वशी के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. ‘कंगना विलायती’ सॉन्ग में म्यूजिक रामजी गुलाटी ने दिया है. वहीं इस गाने को ज्योतिका टंगरी ने गाया है. इस गाने के बोल कुमार ने बोल लिखे हैं. गाने के प्रोड्यूसर श्रेयांस महेंद्र धारीवाल हैं और निर्देशक अजय लोहान हैं. इस गाने को यूट्यूब पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. लॉकडाउन के बीच ये गाना तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है.

बता दें कि उर्वशी रौतेला पिछले कुछ वक्त से इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी फोटो और वीडियो पोस्ट कर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में उर्वशी के इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर फैन्स का शुक्रिया अदा किया था. उर्वशी ने ‘सिंह साब द ग्रेट’ से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. इसके बाद से वह ‘सनम रे’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘हेट स्टोरी 4’ और ‘पागलपंती’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बहन ने किया खुलासा कहा कपड़ो को लेकर कंगना को डांटते थे पापा
Next: CM योगी यूपी में 15 अप्रैल से मंत्री अपने कार्यालयों में संभालेंगे कामकाज

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.