Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अयोध्या में फर्जी वेबसाइट पर लिया जा रहा दान केस हुआ दर्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

अयोध्या में फर्जी वेबसाइट पर लिया जा रहा दान केस हुआ दर्ज

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

अयोध्या में बनने वाले भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए फर्जी खाते पर दान लिया जा रहा है। इसका खुलासा श्रीराम लला के नाम से बने फर्जी टि्वटर व वेबसाइट के प्रकाश में आने से हुआ है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने थाना जन्मभूमि में इस फर्जी अकाउंट के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह फर्जी अकाउंट दिल्ली में बनाया गया है। जालसाजों ने टि्वटर एकाउंट में ट्रस्ट की तरफ से जारी लोगो का प्रयोग किया है। जिस पर अयोध्या व भगवान राम से जुड़े इतिहास की जानकारी दी गई है। राम मंदिर निर्माण के लिए गूगल-पे के जरिए चंदा मांगा जा रहा है। जन्मभूमि थाना पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

महासचिव चंपत राय ने कहा- ट्रस्ट द्वारा अभी तक कोई वेबसाइट या टि्वटर एकाउंट नहीं बनाया गया है। ट्रस्ट ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए देश में धनसंग्रह के लिए एकमात्र अधिकृत है। इस परिस्थिति में किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए धनसंग्रह करने का अधिकार प्राप्त नहीं है। ट्रस्ट का लोगो लगाकर फर्जी टि्वटर व वेबसाइट बनाकर दान इकट्ठा किया जा रहा है। यह अवैध है। समाज धोखा खाकर निर्माण के लिए दान दे सकता है।

राम जन्मभूमि ट्रस्ट का खाता 25 अप्रैल को खोला गया था और आधिकारिक तौर पर 2 अप्रैल को इस बारे में जानकारी दी गई। इस खाते में अब तक 5 करोड़ से ज्यादा रकम जमा हो चुकी है। दान करने वालों में सबसे ज्यादा वो लोग हैं, जो एक रुपए से लेकर 11 हजार तक की रकम खाते में डाल रहे हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CM योगी के मंत्रियों की टीम-11 ले सकती है कई बड़े अहम फैसले
Next: UP के बदायूं जिले के 14 गांव किये गए सील पॉजिटिव मिला शख्स

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.