Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • CM योगी के मंत्रियों की टीम-11 ले सकती है कई बड़े अहम फैसले
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

CM योगी के मंत्रियों की टीम-11 ले सकती है कई बड़े अहम फैसले

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
6

कोरोनावायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए देश भर में लागू 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है. इसी क्रम में योगी कैबिनेट की मंथन में यह तय किया गया कि 15 अप्रैल से लॉकडाउन की कार्यवाही केंद्र सरकार के गाइडलाइन के अनुसार आगे बढ़ेगी. मुख्यमंत्री आवास पांच कालीदास मार्ग पर प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत करने एवं रोजगार की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पर चर्चा की गई एवं मंत्रीगण को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई.

1- उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में निर्माण कमेटी जो प्रदेश में एक्सप्रेस वे हाईवे पीडब्ल्यूडी के बड़े निर्माण कार्य अन्य विभागों के बड़े निर्माण कार्य जहां सभी कर्मचारी एक दायरे में काम कर सकते हैं उसे आगे बढ़ाने पर विचार करेगी.
2- उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा कमेटी को जो शिक्षा का ऑनलाइन पाठ्यक्रम से जुड़े प्रकरणों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी.
3- कृषि मंत्री माननीय सूर्य प्रताप शाही के अध्यक्षता में कमेटी जो किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो. हार्वेस्टर खाद बीज समय से मिले किसानों के घर खेत पर ही कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर न हो इस पर कार्य करेगी.
4- वित्त मंत्री माननीय सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में कमेटी जो प्रदेश में राजस्व प्राप्त क्यों को अनवरत बनाए रखने के लिए कौन-कौन सी सेवाओं को आगे बढ़ाया जाए पर चर्चा का अपनी संस्तुतियां देगी. औद्योगिक एवं सूक्ष्म में मध्यम एवं लघु उद्योग में कौन-कौन से उद्योग संचालित होने पर चर्चा कर अपनी संस्तुतियां देगी. औद्योगिक विकास मंत्री माननीय सतीश महाना एवं सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कमेटी के सदस्य होंगे.
5- श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में कमेटी जो श्रमिकों के हितों की रक्षा हेतु संस्तुतियां देगी.

6- समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री की अध्यक्षता में कमेटी समाज कल्याण की छात्रवृत्ति एवं पेंशन की आगे की योजना पर अपनी संस्तुतियां देगी.
7- स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कमेटी राजकीय एवं निजी अस्पताल, राजकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षित एवं सावधानी पूर्ण ढंग से इमरजेंसी सेवाओं को प्रारंभ करने एवं टेलीमेडिसिन एवं टेलीफोन पर मेडिकल परामर्श को आगे बढ़ाएगी एवं अपनी संस्तुतियां देगी.
8- ग्राम विकास मंत्री मोती सिंह की अध्यक्षता में कमेटी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था देगी.
9- नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की अध्यक्षता में कमेटी नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सेनिटेशन की व्यवस्था देगी.
10- जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कमेटी जो यह सुनिश्चित करेगी कि पेयजल आपूर्ति अनवरत बनी रहे एवं बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में पेयजल संकट कहीं ना हो पर कार्य करेगी.
11- दिव्यांगजन मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में कमेटी जो दिव्यांगजन के हितों की रक्षा हेतु अपनी संस्तुतियां देगी.

Post navigation

Previous: यूपी जिलों के शेल्टर होम में फंसे लोगों को घर पहुंचाएगी योगी सरकार
Next: अयोध्या में फर्जी वेबसाइट पर लिया जा रहा दान केस हुआ दर्ज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.