Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UP के बदायूं जिले के 14 गांव किये गए सील पॉजिटिव मिला शख्स
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

UP के बदायूं जिले के 14 गांव किये गए सील पॉजिटिव मिला शख्स

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
yogi-covid-meet

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के भवानीपुर खली इलाके में एक शख्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आसपास के 14 गांवों को सील कर दिया गया है। वह व्यक्ति पिछले महीने दिल्ली में हुए धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति आंध्र प्रदेश का रहने वाला है और वह यहां की एक मस्जिद में रह रहा था।उन्होंने कहा, शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने इस गांव से तीन किलोमीटर की दूरी में आने वाले 14 गांवों को सील कर दिया डीएम ने कहा कि वह शख्स दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था प्रशांत ने बताया कि इलाके में सेक्टर मैजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। गांव में जरूरी सामान पहुंचाए जा रहे हैं, साथ ही संदिग्धों की जांच की जा रही है।

6 अप्रैल को सहसवान में पहला कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला था। जिस मस्जिद में संक्रमित युवक मिला था, उसके आसपास ढाई किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया था। अगले दिन सहसवान कस्बे को चार जोन और आठ सेक्टर में विभाजित कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात कर दिए गए। 25 टीमें लगाकर सर्वे शुरू कराया गया फिर जो संदिग्ध मिलते गए उन्हें क्वांरटीन किया जाता रहा।10 अप्रैल की रात क्षेत्र के भवानीपुर खल्ली में दूसरा कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला। तत्काल इस इलाके के 14 गांवों को सील कर दिया गया सहसवान इलाके में अब तक दो संक्रमित व्यक्ति मिल चुके हैं। सहसवान कस्बा और भवानीपुर खल्ली गांव व उसके आसपास का एरिया सील किया जा चुका है। अब बैंक शाखाएं और ग्राहक सेवा केंद्र भी बंद रहेंगे। अब सिर्फ जरूरी सामान की होम डिलीवरी होगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अयोध्या में फर्जी वेबसाइट पर लिया जा रहा दान केस हुआ दर्ज
Next: नोएडा में क्‍वारंटाइन एक युवक ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग ,मौत

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 18 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.