Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नोएडा में क्‍वारंटाइन एक युवक ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग ,मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

नोएडा में क्‍वारंटाइन एक युवक ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग ,मौत

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला स्थित ग्रेटर नोएडा में कोविड-19 के संक्रमण की आशंका में क्‍वारंटाइन किए गए मरीज ने 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी. ग्रेटर नोएडा में स्थित गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए क्‍वारंटाइन सेंटर में इस कोरोना संदिग्ध को रखा गया था. गौतमबुद्ध नगर जिले के डीएम सुहास एलवाई ने रविवार को बताया कि 32 वर्षीय कोरोना संदिग्ध ने रविवार को इंजीनियरिंग कॉलेज की सातवीं मंजिल से छलांग लगा कर जान दे दी.

डीएम ने कहा कि उन्होंने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं. अपर जिला मजिस्ट्रेट इसकी जांच करेंगे. युवक की आत्महत्या के मामले में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत बयान नहीं देखा गया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिल्ली से सटे गौतम बौद्ध नगर में अब तक कोरोनो वायरस के 64 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 13 मरीजों को ठीक कर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है.

अधिकारियो ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोनो वायरस संक्रमण का कोई ताजा मामला सामने नहीं आया है. रविवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में वायरस से ग्रस्त लोगों की संख्या 64 थी. एक मरीज स्वस्थ हो गया, उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. दिल्ली से सटे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर राज्य के उन 15 जिलों में शामिल है, जहां के हॉटस्पॉट्स पूरी तरह से सील कर दिए गए हैं

Post navigation

Previous: UP के बदायूं जिले के 14 गांव किये गए सील पॉजिटिव मिला शख्स
Next: UP में 15 अप्रैल से शुरू होगी फूड डिलीवरी और ऑनलाइन रजिस्ट्री

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.