Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिका से भारत पहुंची 9 हजार जीन एक्सपर्ट मशीन
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

अमेरिका से भारत पहुंची 9 हजार जीन एक्सपर्ट मशीन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बीती रात अमेरिका से 9 हजार जीन एक्सपर्ट मशीन आ गई हैं. ये मशीनें टीवी के मरीजों के नमूने लेने में काम आती हैं. बता दें कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने दो दिन पहले ही टीबी की जांच में इस्तेमाल होने वाली इन मशीनों का इस्तेमाल Covid 19 की जांच को मंजूरी दी है.

बताया जा रहा है कि भारत ने ऐसी एक लाख मशीनों का ऑर्डर अमेरिका की एक कंपनी को दिया है. अमेरिकी कंपनी का दावा है कि ये मशीन एक बार में 4 संदिग्ध रोगियों के नमूनों का परीक्षण कर सकती है. यह एक दूसरी तरह का रैपिड परीक्षण है जिससे 1 घंटे में परिणाम देखे जा सकते हैं आईसीएमआर ने इस जांच में कुछ दिशानिर्देश भी तय किए हैं. भारत में इन मशीनों का इस्तेमाल टीबी से ग्रसित मरीजों के लिए किया जाता है, जिनकी मदद से दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है. ट्रूनैटटीएम बीटा सीओवी जांच को मंजूरी देते हुए आईसीएमआर ने कहा कि अब इस जांच का इस्तेमाल कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए भी किया जा सकता है

आईसीएमआर ने अपने दिशा-निर्देशों में कहा कि इन जांच के दौरान नाक और गले से सैंपल लेकर इसे किट के साथ दिए गए वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम में रखकर भेज जाएगा. इस जांच में जो भी मरीज कोरोना संक्रमित पाए जाएंगे उन्हें आरटी-पीसीआर द्वारा जांच कर कोरोना की पुष्टि की जाएगी. बता दें कि​ इन दोनों ही तकनीक का इस्तेमाल टीबी के मरीजों की जांच के लिए किया जाता है. बताया जाता है कि देश में इस तकनीक की काफी मशीनें उपलब्ध है, जिससे अब कोरोना संक्रमित मरीजों का पता लगाना आसान हो जाएगा

Post navigation

Previous: Agra में 30 नए मिले, 134 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
Next: दिल्ली पुलिस ने लॉक डाउन के बीच महिलाओं,बुजुर्गों को दिया तोहफा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.