Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पीएम मोदी ने कहा की देश में 3 may तक रहेगा लॉक डाउन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • चंडीगढ़
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पीएम मोदी ने कहा की देश में 3 may तक रहेगा लॉक डाउन

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस संकट को लेकर मंगलवार को देश को संबोधित किया. लॉकडाउन के मौजूदा चरण के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. भारत अब तक कोरोनावायरस से होने वाले नुकसान को टालने में सफल रहा है. आप ने तकलीफ सहकर देश को बचाया है. मैं समझता हूं कि आपको कितनी दिक्कत हुई होगी.

आप देश के लिए अनुसाशित सिपाहियों की भूमिका निभा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है. साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले हफ्ते में लॉकडाउन के नियमों को और सख्त किया जाएगा. 20 अप्रैल तक हर जिले, कस्बे और थाने को परखा जाएगा, जहां हॉटस्पॉ़ट बढ़ने की संभावना नहीं होगी वहां 20 अप्रैल से कुछ सशर्त छूट दी जा सकती है.

पीएम मोदी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का भारत को बहुत बड़ा लाभ मिला है. अगर सिर्फ आर्थिक दृष्टि से देखें तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है. लेकिन लोगों की जान की कीमत बहुत है. विश्वभर में हेल्थ एक्सपर्ट और सरकारों को और ज्यादा सतर्क कर दिया गया है. भारत में भी अब लड़ाई कैसे आगे बढ़ें और हम विजयी कैसे हो.. हमारे यहां नुकसान कैसे कम हो और लोगों की दिक्कतें कैसे कम हो. इसे लेकर सभी राज्यों के सरकारों और नागरिकों की मानें तो लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव है. लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है. 3 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

मेरी सभी देशवासियों से प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है. स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए. हमें Hotspots को लेकर बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी. जिन स्थानों के Hotspot में बदलने की आशंका है उस पर भी हमें कड़ी नजर रखनी होगी.

जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, जो Hotspot में नहीं होंगे और जिनके Hotspot में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है. लॉकडाउन के नियम अगर टूटते हैं और कोरोना का पैर हमारे इलाके में पड़ता है तो सारी अनुमति वापस ले ली जाएगी. इसलिए न खुद लापरवाही करनी है और न दूसरों को लापरवाही करने देनी है. इस संबंध में बुधवार (15 अप्रैल) को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे.

भारत में आज हम 1 लाख से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था कर चुके हैं. 600 से भी अधिक ऐसे अस्पताल हैं, जो सिर्फ कोविड के इलाज के लिए काम कर रहे हैं. इन सुविधाओं को और तेजी से बढ़ाया जा रहा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लॉकडाउन में उर्वशी रौतेला ने दिखाया बोल्ड अवतार शेयर की फोटो
Next: देश में 10 हजार के पार संक्रमित मरीजों की संख्या 339 की मौत

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.