Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रपति ट्रंप का कड़ा फैसला WHO की फंडिंग रोकने का दिये आदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

राष्ट्रपति ट्रंप का कड़ा फैसला WHO की फंडिंग रोकने का दिये आदेश

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया परेशान है. चीन से शुरू हुए इस ख़तरनाक वायरस का सबसे अधिक असर अमेरिका में देखने को मिला है. यही वजह है कि कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप WHO पर आक्रामक रूख अपनाए हुए हैं. आज हुई प्रेस ब्रीफ़िंग में उन्होंने बताया कि WHO को अमेरिका से मिलने वाले फंड पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है.

दरअसल WHO पर कोरोना वायरस की शुरूआत से ही डोनल्ड ट्रंप आक्रामक हैं. उन्होंने इससे पहले आरोप लगाया था कि WHO चीन केंद्रित होकर काम कर रहा है. इसके बाद उन्होंने WHO के फंडिंग को रोकने की ओर इशारा भी किया था. वहीं मंगलवार को उन्होंने इस बारे में घोषणा कर दी. अमेरिका राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने WHO की फंडिग रोकने के लिए कह दिया है. इसके अलावा उन्होंने WHO पर कोरोना वायरस की गंभीरता छिपाने औऱ इस पर उचित कदम न उठाने के आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराने की बात कही.

गौरतलब है कि अपने पिछले संबोधन में डोनल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका की ओर से WHO को हर साल 400 से 500 मिलियन डॉलर की मदद की जाती है. इसी मदद को रोकने की घोषणा आज डोनल्ड ट्रंप ने की. आपको बता दें कि अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस के कारण संक्रमित लोगों की संख्या 6 लाख से अधिक पहुंच चुकी है. वहीं इस जानलेवा वायरस से अमेरिका में अब तक 25 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो गई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: COVID-19 के चलते बिहार के जिलों में होगी डोर टू डोर स्क्रीनिंग
Next: महंत नरेंद्र ने लॉकडाउन का किया स्वागत लोगों से पालन करने की अपील

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.