Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भाजपा नेता की बरेली में सरेआम गोलियों से हत्‍या तलाश में जुटी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

भाजपा नेता की बरेली में सरेआम गोलियों से हत्‍या तलाश में जुटी पुलिस

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (9)

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक रिटायर्ड फौजी ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। लाइसेंसी असलहे से ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। इसमें भाजपा नेता का भेजा उड़ गया। सूचना के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में हत्या की तहरीर दी गई है फरीदपुर के रहने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष यूनुस अहमद डंपी सुपर सिटी में रहते थे। एजाज नगर गौटिया में भी उनका घर है। प्रॉपर्टी डीलिंग की वजह से रिटायर्ड फौजी से उनका विवाद चल रहा था। मंगलवार रात करीब 10 बजे भाजपा नेता अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। उनके साडू वसीम दुकान पर गए थे।

इसी दौरान रिटायर्ड फौजी सिराजुद्दीन उसका भाई इमामुद्दीन वहां आ गए। उनके साथ में दो अन्य लोग थे। दोनाली लाइसेंसी बंदूक व तमंचा से उन्होंने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। गोली डंपी के सिर में लगी। इससे उनका पूरा सिर उड़ गया। मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए मामले की सूचना पर एसएसपी और एएसपी बारादरी थाना पुलिस के साथ पहुंचे। परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। साडू वसीम मौके पर ही थे। उन्होंने अफसरों को बताया कि सिराजुद्दीन इमामुद्दीन और सलमा व अन्य लोगों ने उसकी हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ हत्यारोपियों के घर दबिश दी। लेकिन वह फरार हो गए।

डंपी के साढू वसीम का रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा था। जिसमें उन्होंने 2 साल पहले जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्हीं हमलावरों ने डंपी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महंत नरेंद्र ने लॉकडाउन का किया स्वागत लोगों से पालन करने की अपील
Next: अखिलेश बोले अमीरों को जहाज से ला सकते हैं तो गरीबों को ट्रेनों से क्यों नहीं?

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.